India-US 2+2 Ministerial Dialogue: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए शुक्रवार (10 नवंबर 2023) को नई दिल्ली पहुंचेंगे. अमेरिकी सरकार के डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा ‘भारत एक ऐसा देश है, जिसके साथ हमारी गहरी साझेदारी है. भारत में हमारे दोनों मंत्री अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे.
वेदांंत पटेल ने कहा, मुझे विश्वास है कि वह वहां पर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे लेकिन इन सभी मुद्दों में सबसे अहम मुद्दा दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूती से बढ़ाना होगा. उन्होंने कहा, ये वो मुद्दा है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजिट के दौरान विस्तार से चर्चा की गई थी. इस बार भी हमारे दोनो मंत्री इन मुद्दों पर ही एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे, लेकिन असल में वहां क्या होगा इसके लिए हमें उनकी विजिट के पूरे होने का इंतजार करना होगा.



