MLA KS Sabarinathan and IAS Divya S Iyer Love Story who is IAS Divya S Iyer and her husband

MLA KS Sabarinathan and IAS Divya S Iyer Love Story who is IAS Divya S Iyer and her husband


IAS Divya S Iyer MLA KS Sabarinathan Love Story: IAS अफसर के अपने ही सर्कल में शादी की खबरें अक्सर सुनने के लिए मिल जाती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ एक अलग स्टोरी बताने वाले हैं। यह कहानी है आईएएस दिव्या एस अय्यर की। दिव्या ने केरल के एमएलए केएस सबरीनाथन से शादी की।

IAS Love Story

कौन हैं केएस सबरीनाथन?

केएस सबरीनाथन दिवंगत कांग्रेसी नेता और असेंबली स्‍पीकर जी कार्तिकेयन के बेटे भी है। उन्होंने मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया हुआ है और राजनीति में आने से पहले बेंगलुरु में कार्यरत भी थे। साल 2015 में पिता की मृत्यु के बाद में पॉलिटिक्स में आए और उपचुनाव में पिता की सीट से जीत गए। साल 2015 में उनकी उम्र सिर्फ 31 साल की थी और वह केरल के सबसे कम उम्र के विधायक बने थे।

कौन हैं IAS दिव्या एस अय्यर?

आईएएस दिव्या एस अय्यर केरल कैडर में काम कर रही थी। आईएएस अधिकारी डॉ. दिव्‍या एमबीबीएस हैं। उनके पिता इसरो में अधिकारी भी रह चुके हैं। शास्त्रीय संगीत पसंद करने वाली दिव्या साल 2014 बैच की अधिकारी भी है। उनके डांस के वीडियो भी कई बार वायरल होते हुए नजर आते हैं और कुछ महीने पहले उनकी एक फोटो भी वायरल हो गई थी। जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लेकर किसी इवेंट में भाषण देती हुई नजर आई थी।

IAS दिव्या एस अय्यर और MLA केएस सबरीनाधन की लव स्टोरी

आईएएस दिव्या एस अय्यर और एमएलए केएस सबरीनाधन की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात थी तिरुवंतपुरम में हुई थी। केएस सबरीनाधन ने 2007 में फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को ‘कमिटेड’ बताते हुए लिखा था कि जब हम थोड़ा करीब आए थे तो हमें महसूस हुआ कि जीवन के प्रति हमारे विचार, नजरिया और पसंद काफी हद तक एक जैसी ही है। इसी के चलते हमने अपने परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ शादी कर ली थी।