Apoorva Mukhija Slams An Instagram User For Fixing Her Rate Online And Complains To His Company

Apoorva Mukhija Slams An Instagram User For Fixing Her Rate Online And Complains To His Company


Apoorva Mukhija Slams Troller: अपूर्वा मखीजा एक सोशल मीडिया की मशहूर इनफ्लुएंसर है और आपको बता दें कि अक्सर वह विवादों में भी बनी रहती हैं। कुछ दिन पहले उनका एक ऐसा बयान वायरल हुआ था जिसके बाद में उनकी खूब आलोचना की गई थी।

Apoorva Mukhija

अपूर्वा मखीजा का बयान वायरल

इस बयान में अपूर्वा ने कहा था कि “2 रुपए के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सोऊंगी, लेकिन अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10 से 15 करोड रुपए फेंक कर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं।”

इसके बाद अपूर्वा का यह बयान इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ और उनका काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। काफी लोगों ने उनको कंट्रोल करना शुरू कर दिया था और कई लोग तो अपूर्वा को डायरेक्ट मैसेज करके गंदी बातें भी लिख रहे हैं और उन्हें शेम कर रहे हैं।

यूज़र ने किया अपूर्वा मखीजा को शेम

अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में एक ऐसी यूजर की क्लास लगती है और यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कर दिया। साथ ही उसकी कंपनी को भी टैग कर दिया। यूज़र ने कमेंट में लिखा था कि “कोई तुम्हारे लिए 10 से 12 करोड नहीं फेंकेगा। आखिर में 10 से 12000 में ही तुम बिकने वाली हो।”

अपूर्वा ने की यूज़र की शिकायत

अपूर्वा मखीजा ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करके शख्स को कॉल आउट कर दिया। जिस कंपनी में वह शख्स काम करता है उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज करके बताया कि उनका इम्प्लॉय किस तरीके से उन्हें शेम कर रहा है। लेकिन कंपनी द्वारा बताया गया कि वह शख्स उनकी कंपनी पहले ही छोड़ चुका है।

यूज़र ने मांगी माफ़ी

इसके बाद अपूर्वा मखीजा ने उस शख्स की करंट कंपनी को ढूंढा और उसकी शिकायत वहां पर की। साथ ही उनके फैंस ने भी इस यूजर की क्लास लगा डाली। बुरी तरीके से पब्लिक के बीच एक्सपोज होने के बाद में यूजर ने कमेंट के लिए अपूर्वा से माफी मांग ली। तब जाकर अपूर्व और यूजर के बीच का विवाद खत्म हुआ।

कौन हैं अपूर्वा मखीजा?

अगर हम अपूर्वा की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह अपने बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के लिए काफी जानी जाती हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर है और उन्हें स्क्रीन पर ट्रेलर शो में भी देखा जा चुका है।