देश भर में नीट की फिर से होने वाली परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगा दिया है, जिसे लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार (17 जून, 2026) को सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिखावा छोड़िए. माफिया पर वार कीजिए, छात्रों पर नहीं. राहुल गांधी के इस बयान को लेकर उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि राहुल ने जो भी कहा है, ठीक कहा है.
राहुल के समर्थन में प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
वायनाड से लोकसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘ये जो एजुकेशन सिस्टम है और परीक्षाओं का पूरा सिस्टम है, उसमें कई चीजें ऐसी हैं, जिसे ठीक करने की जरूरत है.’
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार के विरोध में उनका अभियान पूरे देश भर में चलाया जाएगा, इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा जल्द ही हो सकता है.
#WATCH | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s tweet on Telegram ban by Govt, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “This (his tweet) is correct. There are various things in education system and the entire system of examination which need to be corrected…” pic.twitter.com/ZSlkTpkh8N
— ANI (@ANI) June 17, 2026
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से क्या कहा?
दरअसल, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नीट के री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार की तरफ से टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी बैन को लेकर बुधवार (17 जून) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, ‘टेलीग्राम बैन, मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा. यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो.’
उन्होंने सरकार से सवाल किया, ‘लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ते हैं – नोट्स, टेस्ट सीरिज, डिस्कशन, तैयारी. वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? और यह फूलप्रूफ भी नहीं है. यह देश का हर छात्र जानता है और पेपर लीक माफिया भी. फिर अगला बैन किस पर लगाएंगे? व्हाट्सएप?’
‘Telegram Ban’ – मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा।
यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो।
लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं – नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?
और यह फूलप्रूफ भी नहीं है… https://t.co/LkiRN1oLTj
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2026
राहुल गांधी ने सरकार ने निशाना साधते हुए कहा, ‘दिखावे में कोई कमी नहीं होगी. पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं, क्योंकि पेपर लीक माफिया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है. मोदी जी, दिखावा छोड़िए. माफिया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं.’
यह भी पढ़ेंः NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सरकार के फैसले को प्लेटफॉर्म ने दी चुनौती



