Kriti Sanon Eggs Freeze: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन उन स्ट्रगलर्स में से हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपना नाम सुनहरे अक्षरो में छाप दिया है। प्रोफेशनल फ्रंट के साथ साथ कृति सेनन पर्सनल लाइफ में भी ट्रेंड सेटर हैं। कृति सेनन खुद से 9 साल छोटे बिजनेसमैन कबीर बहिया के डेट रही हैं। कबीर बहिया एमएस धोनी के साले हैं। वे धोनी की वाइफ साक्षी सिंह के कजन हैं।

दोनों में से किसी ने भी मीडिया से अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बातचीत नहीं की हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इन दोनों की आशिकी किसी से छिपी नहीं है। कृति सेनन 35 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में फैंस उनकी शादी को लेकर भी गॉ़सिप्स करते दिखाई देते हैं।
अब कृति सेनन ने शादी से लेकर मदरहुड तक पर बात की है। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं। मिड 30 से पहले ही कृति ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग की ओर बड़ा कदम उठा लिया है। कृति ने कहा, “मैंने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके से अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे। मैंने ये तब किया जब मुझे ‘मीमी’ के लिए वजन बढ़ाना था।”
कृति सेनन ने कहा, “क्योंकि उस वक्त शरीर में होने वाली सूजन और बदलाव आसानी से नजरअंदाज किए जा सकते थे। मैंने उस वक्त एक करीबी से बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम ऐसा करोगी, तो खुद को सबसे अच्छा तोहफा दोगी। मेरे दिमाग में यही चल रहा था। इस दौरान मुझे मीमी के लिए दो महीने घर रहकर वजन बढ़ाना था। दो महीने मेरा कोई शूट नहीं था। ये फिल्म भी सेरोगेसी पर थी।”
कृति कहती हैं कि मैंने सोचा कि ये कर लेती हूं, क्योंकि एक पॉइंट आता है जब आप हार्मोनली डिस्टर्ब लगते हैं। ये सब एक प्रेग्नेंट महिला की तरह फील कराता है। उन्होंने कहा कि इसमें मूड स्विंग होते हैं। हां मैंने एग्स फ्रीज करा लिए हैं। क्योंकि मैं अपने सिर पर कोई बोझ नहीं रखना चाहती थी।






