Shilpa Shinde said that ‘The producer begged me to return to the show’ video viral

Shilpa Shinde said that ‘The producer begged me to return to the show’ video viral


Shilpa Shinde Viral Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में फर्जी आरोपों वाले खुलासे के बाद वो सुर्खियों में आईं थीं। उन्होंने खुले तौर पर आरोप लगाया था कि भाबीजी घर पर हैं कि प्रोड्यूसर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

Shilpa Shinde

ये प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि संजय कोहली हैं। शो छोड़ने के वक्त जो गंभीर आरोप अभिनेत्री के द्वारा लगाए गए थे उनको लेकर शिल्पा ने खुद ही सबकुछ क्लियर कर दिया कि वो महज फर्जी आरोप थे।

इसका कारण ये भी है कि शिल्पा शिंदे ने इस शो को दोबारा जॉइन किया था। अब एक्ट्रेस ने एक और खुलासा किया है कि कैसे शो में वापस आने के लिए प्रोड्यूसर उनके सामने गिड़गिड़ाए थे। भले ही ऐसा विवाद हुआ था लेकिन उन दोनों के संबंध अच्छे थे।

शो में आने के लिए की विनती

एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो प्रतियोगियों से बात कर रहीं थीं। इस दौरान लड़कों का कहना था कि आपने गलत किया। शिल्पा शिंदे ने कहा मैने मिसयूज नहीं बल्कि यूज किया अपने लिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”9 साल बाद उन्होंने गिड़गिड़ाकर मुझे शो में वापस लिया, क्यों लिया?” प्रतियोगी ने कहा कि, ”उनको आपकी जरूरत होगी आपको उनकी जरूरत होगी।” शिल्पा शिंदे ने कहा, ”बच्चे को अभी, बच्चे हो।” उनका ये वीडियो लॉकअप सीजन 2 से आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस जीत चुकी हैं और काफी अच्छी तरह से उन्होंने अपना सफर देखा था। अब वो वापसी कर चुकी हैं और देखने वाली बात होगी कि वो और कौन से शो का हिस्सा बनती हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

शिल्पा शिंदे के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”योगेश यहाँ बिल्कुल सही हैं।” एक ने लिखा, ”मुझे बहुत अच्छा लगा कि उसने शिल्पा और श्रेया, दोनों की ही बोलती बंद कर दी।” एक ने लिखा, ”मुझे बहुत अच्छा लगा कि उसने आखिर में उसे कुछ कहने ही नहीं दिया!!” एक ने लिखा, ”जब उसने दूसरी बार दरवाज़ा धक्का दिया तो मुझे बहुत ज़ोर से हंसी आई।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..