Earthquke in Bihar-Odisha: दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई शहरों के बाद बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जहां बिहार में सीवान भूकंप का केंद्र था, वहीं ओडिशा के पुरी में धरती हिली.
दिल्ली-NCR के बाद बिहार के सीवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके लगे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. इसका केंद्र सीवान में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था. सीवान के आसपास के जिलों में भूकंप के झटके की कोई सूचना नहीं है. इस भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
दिल्ली समेत यूपी-हरियाणा के किन शहरों में भूकंप?
नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, दिल्ली-यूपी-हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. इसका केंद्र धौला कुआं के पास बने झील पार्क के नजदीक जमीन में पांच किलोमीटर की गहराई पर था. चूंकि इसकी गहराई कम थी, इसीलिए दिल्ली और आस-पास के शहरों में इसके झटके ज्यादा महसूस हुए. अगर शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा में झटके महसूस हुए. वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल तक झटके महसूस किए गए. हालांकि इसमें किसी प्रकार के नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है.
पीएम मोदी की अपील- अलर्ट रहें लोग
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से अपील है कि शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में क्यों बार-बार हिलती है धरती? जानें- किस जोन में भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा?



