Aamir Khan Wearing Payal In His Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान ने 61 साल की उम्र में तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने 5 जुलाई को अपने घर पर गौरी स्प्रैट के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत प्राइवेट वेडिंग की थी। जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे और शादी के बाद आमिर खान को अपने घर के बाहर भी और देखा गया। इसके बाद उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शादी के दौरान आमिर खान ने धोती कुर्ता पहना हुआ था। लेकिन जब वह शादी के बाद आए हुए दोस्तों को छोड़ने के लिए घर से बाहर निकले तो उन्हें हाथ जोड़े नंगे पैर देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को खूब पोज भी दिए।
आमिर खान की इस सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया और उन्होंने सफेद आउटफिट के साथ में ब्रॉन्ज ब्रोच भी पहना हुआ था। वहीं दूसरी तरफ गौरी ने बेज रंग की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस और हेयर स्टाइल भी काफी एलिगेंट लग रहा था।
शादी में पायल पहने नजर आए आमिर खान
आमिर खान की सादगी के अलावा उनके लुक की खूब चर्चा होती हुई भी नजर आ रही है। दरअसल इस दौरान उन्होंने अपने दाएं पैर में मोटी चांदी की पायल पहनी हुई थी। आमिर खान के पैर में पायल देखने के बाद में फैंस काफी ज्यादा हैरान है और उनकी शादी के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है।
आमिर खान की शादी
आमिर खान ने अपनी शादी के बारे में पहले ही यह साफ कर दिया था कि यह काफी निजी समारोह होगा और इसमें फैंस के अलावा मीडिया से सिर्फ आशीर्वाद देने की अपील की गई थी। समारोह के कई सारे इंसाइड वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रहे हैं। जिम कपल डांस करता हुआ और शादी की रस्मों को निभाता हुआ नजर आ रहा है। एक वीडियो में गौरी ने आमिर को अपना रक्षक और सहारा भी बताया था।



