Govinda had refused to participate in Lock Upp Season 2; Sunita Ahuja cried after not getting food

Govinda had refused to participate in Lock Upp Season 2; Sunita Ahuja cried after not getting food


Sunita Ahuja Crying for Food: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 को लेकर चर्चा है और इस सीजन में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं। हालांकि कुछ दिन तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद उनका मुंह खुल गया है और वो बुरी तरह से भड़की हैं।

Sunita Ahuja

उनका कहना है कि चीची (गोविंदा) ने मना किया था कि मत जा लेकिन फिर भी वो आ गईं। दरअसल सुनीता आहूजा का अच्छा खाना नहीं मिल पा रहे है और इस वजह से वो बुरी तरह भड़की हुई हैं।

उनके कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें वो बुरी तरह से गालियां दे रही हैं और उनका कहना है कि अभी निकलकर बाहर जाना चाहती हैं। सुनीता इतनी ज्यादा परेशान हो गईं वो फूट फुटकर रो पड़ीं। वो अच्छा खाना ना मिलने से एक रात भूखी सो गईं थीं और इसके बाद उनका गुस्सा भड़का है।

क्या बोलीं सुनीता आहूजा..

वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ”तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं। अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि फुटेज के लिए इतना मरवाओगे कि इंसान भूल जाए क्या है। मेरे को आज ही जाना है यहां से। बस हो गया। मेरे को चीची मना कर रहा था कि मत जा, मत जा। जब-जब उसकी बात नहीं मानी ना, मैं पछताई हूं।” इसके अलावा उन्होंने कहा, ”क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे बच्चे भी भूखे हैं।” हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक गोविंदा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

सुनीता आहूजा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”ये सभी बिग बॉस के ही अलग-अलग वर्जन हैं।” एक ने लिखा, ”इनको बिग बॉस में भेजो।” एक ने लिखा, ”जिसने जिसने पति की बात नहीं मानी वो पछताया है।” इत तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और देखने वाली बात होगी कि सुनीता कब तक इस शो पर टिकती हैं।