Alpha Box Office Day 3: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कहानी अच्छी नहीं और अभिनय भी इंप्रेस करने वाला नहीं है।

लेकिन अब इस फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है और इसको देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस इसको कितना प्यार दे रहे हैं। ‘अल्फा’ साल 2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्मों में से एक है। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जो कि आपको थिएटर्स तक जाने के लिए मजबूर करने वाले हैं।
तीसरे दिन कितनी कमाई?
आलिया भट्ट इस फिल्म में काफी अच्छी दिखी हैं और खबरें हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ इंडिया में 13.25 करोड़ की नेट कमाई की है। ये कलेक्शन शनिवार की कमाई के मुकाबले ज्यादा है। इसके साथ इंडिया में इस फिल्म ने अब तक 34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 58 करोड़ रुपए की कमाई की है।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि पहले वीकेंड के बाद अगले वीक तक फिल्म किस जगह पर जाकर खड़ी दिखाई देगी। रिव्यूज काफी खराब आए हैं और यही कारण है कि लोग थिएटर्स तक नहीं जा रहे हैं।
तो हो जाएगी फ्लॉप..
अगर अल्फा के कमाई की स्पीड नहीं बढ़ी तो निश्चित रूप से फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में 100-130 करोड़ रुपए कुल खर्च किए हैं। इसी तरह की परफॉर्मेंस रही तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से कोई नहीं रोक पाएगा। आलिया भट्ट की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं। हालांकि इस फिल्म के अंत में ऋतिक रोशन का जबरदस्त कैमियो है लेकिन वो भी फिल्म में जान नहीं डाल पाया। देखने वाली बात होगी कि इस वीक फिल्म क्या कमाई करती है।



