Ram Mandir Inauguration LIVE Updates: उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का विग्रह स्थापित किया जा चुका है. गुरुवार (18 जनवरी, 2024) को वहां इसे विधि-विधान से पूजा के बाद रखा गया. श्याम वर्ण की इस मूर्ति में 5 वर्ष के रामलला कमल के फूल पर खड़े नजर आए. उनका मुख और हाथ पीले रंग के वस्त्र से ढंके नजर आए, जबकि सफेद रंग से छाती वाला हिस्सा कवर था. सबसे रोचक बात है कि इस दौरान भगवान के चरण खुले हुए थे. वहां मौजूद लोगों ने तब उनके चरणों के दिव्य दर्शन पाए.
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े पूजन के तहत आज शुक्रवार (19 जनवरी, 2024) को सुबह 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी. उसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों की ओर से सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन व पञ्चभूसंस्कार होगा. अरणिमन्थन की ओर से प्रकट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम – भद्र – श्रीरामयन्त्र – बीठदेवता – अङ्गदेवता – आवरणदेवता – महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती होगी.
नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए राम मंदिर और अयोध्या से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्सः



