Shah Rukh Khan Dances With Bride Revathi Sule At Her Sangeet Ceremony Video Goes Viral

Shah Rukh Khan Dances With Bride Revathi Sule At Her Sangeet Ceremony Video Goes Viral


Shah Rukh Khan Dance Video Viral: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के संगीत फंक्शन में पहुंचे। इस ग्रैंड फंक्शन में शाहरुख खान ने जैसे ही एंट्री मारी तो वहां का पूरा माहौल बदल गया।

Shah Rukh Khan

इस दौरान शाहरुख खान ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी और इसमें वह काफी हैंडसम भी लग रहे थे। सिर्फ लुक ही नहीं शाहरुख खान ने अपने डांस से भी वहां पर मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान ने किया दुल्हन संग डांस

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘कोई मिल गया’ पर दुल्हन और बाकी स्टेज पर मौजूद सभी लोगों के साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख के आइकॉनिक पोज से लूटी महफिल

स्टेज पर शाहरुख खान ने वहां पर मौजूद लोगों के साथ में मस्ती तो की ही लेकिन साथ ही साथ अपना ‘बाहें फैलाने वाला’ सिग्नेचर पोज भी दिया। उसको देखने के बाद में वहां पर मौजूद लोगों ने भी शाहरुख खान के लिए जमकर तालियां बजाई।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी वायरल देखा जा रहा है और शाहरुख खान के फैंस इस पर खूब कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। देखने के बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि शाहरुख खान बहुत डाउन टू अर्थ व्यक्ति हैं।