Who Was Rabia Ahsan Pakistani TV Anchor Shot Dead in bedroom husband says gun Went Off Accidentally

Who Was Rabia Ahsan Pakistani TV Anchor Shot Dead in bedroom husband says gun Went Off Accidentally


News Anchor Rabia Shot Dead: पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां टीवी न्यूज एंकर राबिया अहसान की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उनके पति अहसान ताहिर को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Anchor Rabia Shot Dead

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 साल की राबिया को रविवार दोपहर करीब 3 बजे उनके बेडरूम में गोली लगी। घटना के समय उनकी मां और बहन घर के बाहर लॉन में थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी बहन अलविना कमरे में पहुंचीं। वहां राबिया खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं और उनके पति के हाथ में कथित तौर पर बंदूक थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में राबिया के गले के नीचे और पीठ के दाहिने हिस्से में गोली लगने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से .30 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

पति ने बताया हादसा

रिपोर्ट के अनुसार, घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि अहसान ताहिर का कहना था कि बंदूक गलती से चल गई थी। हालांकि, पूछताछ के दौरान वह पिस्टल का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

आसिफा भुट्टो ने जताया दुख

पाकिस्तान की प्रथम महिला आसिफा भुट्टो जरदारी ने राबिया की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने एक अन्य कामकाजी महिला हीना जावेद की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में भी अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है।