The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Rakhi Sawant Comment On Giorgia Meloni Post That Apne Boyfriend Ko Kaho Resign Kare Gone Viral

0


Rakhi Sawant Comment On Giorgia Meloni Post: राखी सावंत बॉलीवुड इंडस्ट्री के ड्रामा क्वीन मानी जाती है और आपको बता दें कि जब भी कोई भी मुद्दा होता है तो वह अक्सर उसे पर बात भी करती है। आप ही उस पर अपनी राय भी देती हुई नजर आती है लेकिन उनकी राय थोड़ी सी अजीबोगरीब तो होती है।

Rakhi Sawant

लेकिन इस समय एजुकेशन प्रोटेस्ट जो चल रहा है उस पर राखी सावंत लगातार कोई ना कोई टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राखी सावंत ने मेलोनी को किया कमेंट

दरअसल वायरल हो रहे हैं कमेंट में देखने के लिए मिल रहा है कि राखी सावंत ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि वह अपने बॉयफ्रेंड से इस्तीफा देने के लिए कहें। उनके इस कमेंट के चलते सोशल मीडिया पर अब खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

कमेंट के बाद मोदी जी का सामने आया वीडियो

इतना ही नहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए और नीट के पेपर लीक को लेकर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि जैसे ही राखी सावंत ने मेलोनी की पोस्ट पर कमेंट किया इसी की वजह से मोदी जी ने वीडियो शेयर किया है और इस पर बात की है।

राखी सावंत का अनोखा अंदाज वायरल

राखी सावंत का यह अनोखा अंदाज अक्सर चर्चा में आता रहता है और इस बार भी उनके कमेंट ने सोशल मीडिया पर खूब मनोरंजन किया है। काफी सारे लोग तो इस पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के में ही ले रहे हैं।

असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

0


असम में जारी भीषण बाढ़ के बीच मानवीय एकजुटता का परिचय देते हुए माजुली जिले के सलमोरा क्षेत्र के लोगों ने स्वेच्छा से 20 देशी नावें पड़ोसी सिवसागर जिले में राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजी हैं.

सिवसागर जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त नावों की मांग किए जाने के बाद माजुली जिला प्रशासन ने सलमोरा के लोगों से सहयोग की अपील की. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना किसी हिचकिचाहट के 20 नावें उपलब्ध कराईं, जिन्हें सिवसागर भेज दिया गया.

इन नावों का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत एवं बचाव अभियान चलाने, राहत सामग्री पहुंचाने तथा आपातकालीन कर्मियों को जलमग्न गांवों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा.

सलमोरा के रहवासियों ने क्या कहा है? 

सलमोरा के निवासियों ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में और नावों की आवश्यकता हुई तो वे अतिरिक्त नावें उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार हैं.

माजुली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के फील्ड अधिकारी परन ज्योति सैकिया ने बताया कि ये नावें सिवसागर में राहत वितरण और बचाव कार्यों में लगाई जाएंगी.

सिवसागर जिला प्रशासन के अनुरोध पर भेजीं सलमोरा से 20 नावें

उन्होंने कहा, “सिवसागर जिला प्रशासन के अनुरोध पर माजुली जिला प्रशासन ने सलमोरा से 20 नावें भेजी हैं. इन नावों का उपयोग बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव और राहत सामग्री वितरण के लिए किया जाएगा. सलमोरा के लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर इस आपात स्थिति में पूरा सहयोग दिया है.”

इस पहल को व्यापक रूप से मानवीय सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है, जो प्राकृतिक आपदा के समय लोगों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता की भावना को दर्शाता है.

Akanksha chamola unhappy seen Gaurav Khanna on visitors day in lock upp say i wash my dog would have come

0


Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ की जो धज्जियां उड़ाई हैं वो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर से शो में आकांक्षा ने गौरव खन्ना के बारे में बात करते हुए ऐसा कमेंट किया है कि वो फैंस को जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

Akanksha Chamola On Gaurav Khanna

शो में हाल ही में विजिटर्स डे के मौके पर कंटेस्टेंट के परिवारों से मिलवाया गया इस दौरान काफी इमोशनल सीन्स देखने को मिले। जहां धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को देखकर रो पड़े तो वहीं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। वहीं अब इसे लेकर ही आकांक्षा ने बेहद अजीबो गरीब कमेंट किया है।

विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद जब श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला एक साथ बैठकर बातें कर रही थीं, तब श्रेया ने इच्छा जताई कि काश उनका बॉयफ्रेंड भी उनसे मिलने आए। इस पर आकांक्षा ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने सबको हैरान कर दिया।

आकांक्षा ने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए उन्हें सीधे तौर पर अपना एक्स कह दिया। उन्होंने आगे कहा, “वरुण भी इस बात पर हंस रहा है कि मेरी फैमिली कहां आई, मुझसे मिलने तो कोई स्ट्रेंजर आया था।” आकांक्षा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने गौरव के आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने माता-पिता के कम्फर्ट की जरूरत थी।

अपने बयान को और ज्यादा विवादित बनाते हुए आकांक्षा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, अगर मेरे परिवार से कोई आता तो ज्यादा बेहतर होता। यह मुलाकात मेरे लिए कम और गौरव के लिए ज्यादा थी। मुझे तब बहुत ज्यादा खुशी होती अगर जेल में मुझसे मिलने मेरी मम्मी-पापा आते… या फिर उनके बदले मेरा कुत्ता ही आ जाता।”

आकांक्षा का इस दौरान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “गौरव खन्ना जैसे इंसान को तुम डिजर्व ही नहीं करतीं”, तो कुछ ने इसे लाइमलाइट बटोरने का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

‘पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम’, प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

0


नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात छात्र के नाम वीडियो संदेश जारी. इसमें पीएम मोदी ने कहा कि 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगें. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है और यह छात्र और अभिभावकों के लिए काफी पीड़ादायक है.

Gen Z Style में पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘फ्रेंड्स  मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक बड़े कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो.

उन्होंने कहा, ‘तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया. अभी पांच दिन पहले, उन्नीस तारीख को रिजल्ट भी आ गया. देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं.

पीएम ने कहा, ‘इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा.  सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.



Fact Check: Ayesha Khan was in periods during the protest and arrested? fake news viral

0


Ayesha Khan Periods: आएशा खान ने हाल ही में प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया लेकिन वो थोड़ी देर भी वहां नहीं रुक पाईं। जी हां, पुलिस उनको तुरंत वहां से गई थी। मुंबई कई जगहों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने रैलियां निकालीं और आंदोलन किया।

Ayesha Khan

हालांकि इस दौरान कहा जा रहा है कि आएशा खान को जब जबरन पुलिस ले गई तो उनके पीरियड्स चल रहे थे। इसके बाद लोग कई तरह की बातें तर रहे हैं। इसके पहले धुरंधर के शरारत सॉन्ग के लिए आएशा ने कहा था कि पीरियड्स के दौरान ही उन्होंने इस गाने को शूट किया था। हालांकि हमदर्दी तो दूर की बात बल्कि लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया था।

क्या सच कह रही हैं आएशा खान?

जंतर मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करने के लिए मुंबई में आएशा खान पहुंची थीं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है कि इस दौरान उनके पीरियड्स चल रहे थे।

जी हां, आएशा खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। इस दावे के फैक्ट चेक करने पर पता चला कि किसी ने उनका नाम लेकर अपनी तरफ से फर्जी बात फैलाई है और इसमें आएशा का नाम दे दिया है। सोशल मीडिया पर अब ये आग की तरह वायरल हो रहा है। शररात के दौरान दिए गए इस बयान को प्रोटेस्ट से जोड़ देखा जा रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

आएशा खान के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने आएशा को लेकर ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बहन, तेरे पीरियड्स 365 दिन चलते हैं क्या?” एक ने लिखा, ”अब ये हमेशा का हो गया है।” एक ने लिखा, ”धुरंधर’ की शूटिंग के समय भी यही बात कही गई थी – उन्हें आने के लिए किसने कहा था?” एक ने लिखा, ”तो, हमें उसके साथ क्या करना है?”

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

0


तेलंगाना में राजनीतिक माहौल गर्म है. ऐसे में केटीआर और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी में खींचतान देखने को मिल रही है. एक तरफ केटीआर ने रेड्डी को कानूनी नोटिस भेजा है, तो वहीं रेवंत रेड्डी सने इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

KTR की मांग, माफी मांगे मुख्यमंत्री

KTR ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें मांग की गई है कि वे 48 घंटे के भीतर उनके बारे में कथित तौर पर झूठे और मानहानिपूर्ण बयान देने के लिए माफी मांगें. BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K. T. रामा राव (KTR) ने रेवंत रेड्डी की उन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है जिनमें उन्हें ‘ग्लोबाएरेना टेक्नोलॉजीज’ (Globarena Technologies) से जोड़ा गया था. यह कंपनी पहले परीक्षा मूल्यांकन से जुड़े विवादों में रही है.
 
KTR ने कहा है कि ग्लोबाएरेना के साथ उनका कोई मालिकाना हक, वित्तीय या कोई अन्य संबंध नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को “झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिपूर्ण” बताया है.

केटीआर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

कानूनी नोटिस में रेवंत रेड्डी से कहा गया है कि वे 48 घंटे के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें और KTR के खिलाफ दिए गए बयानों को वापस लें. इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर मुख्यमंत्री माफ़ी नहीं मांगते हैं या अपने आरोपों का सबूत नहीं देते हैं, तो KTR उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक मानहानि की कार्रवाई कर सकते हैं.
 
यह विवाद तेलंगाना में BRS और कांग्रेस सरकार के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच सामने आया है. पहले भी ऐसी झड़पें हुई हैं, जिनमें KTR ने परीक्षा के पेपर लीक और दूसरे विवादों जैसे मामलों में लगे आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी थी.

 

प्रोटेस्ट के दौरान छात्रा का प्राइवेट पार्ट छूता दिखा पुलिसवाला? सादी वर्दी में घिनौनी हरकत! वीडियो वायरल

0



Mumbai Protest Video: ऐसे में एक वीडियो मुंबई से सामने आ रहा है जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि हैरान करने वाला है। मुंबई में भी लगातार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं और मार्च निकाल रहे हैं। एक जगह प्रोटेस्ट के दौरान देखा गया कि पुलिसवाला जो कि सादी वर्दी में है वो महिला के चेस्ट को छूता हुआ नजर आ रहा है।

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, ‘जल्द से जल्द अपना पुराना…’

0


सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया. उनके अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें.

26 दिनों के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ने का फैसला लिया. उन्होंने  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था. इसी बीच तबीयत खराब होने के बाद सोनम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा. इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह देश में संभावित हिंसा को देखते हुए और विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया. मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों का विस्तार से वर्णन करूंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें.’

छात्रों के नाम पीएम मोदी का वीडियो संदेश

इससे थोड़ी देर पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करके देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से पेपर लीक पर रोक लगाने से जुड़े बड़े कदम उठाने की जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि इससे जुड़ा एक मसौदा शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो.’

Rakhi Sawant furious over the thrashing of students, Showing Sanatory pad full of blood

0


Rakhi Sawant Sanatory Pad: राखी सावंत एक ऐसा नाम है जिसके बारे में कहा जाता है कि वो कब क्या बोल दें कुछ पता नहीं। इस वक्त NEET पेपर लीक मामले में राखी सावंत लगातार बोल रही हैं और कुछ ऐसा कह डाला है कि सभी हैरान हैं।

Rakhi Sawant

इस दौरान वो लॉकअप के इवेंट पर थीं और बात कर रहीं थीं। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने सैनटरी पैड निकाला जिसपर खून लगा हुआ था। राखी सावंत ने कहा कि इस्तीफा नहीं दिया तो यही फेंककर मारेंगी। फिर क्या था वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग कई तरह की बातें करने लगे। वहां पर बैठे सभी लोग तालियां बजा रहे थे।

राखी सावंत ने निकाला पैड

जंतर मंतर समेत कई जगहों पर छात्रों के द्वारा प्रोटेस्ट हो रहे हैं। राखी सावंत से इसी को लेकर सवाल पूछा गया था। राखी ने कहा, ”जिसने भी पेपर लीक किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा दो। शिक्षा मंत्री को बोलो की इस्तीफा दें। करना होगा।”

फिर पैड निकालकर राखी ने कहा, ”ये जो छात्राओं को मार रहे हैं, उनको टॉर्चर कर रहे हैं। उनके मुंह पर अपने पीरियड का ये खून फेंककर मारूंगी। अगर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते, देश का भविष्य सुधार नहीं सकते तो इस्तीफा दो।” इसके बाद उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी को सामने आकर ये बोलना पड़ा है कि वो फास्ट ट्रैक में एक्शन ले रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

राखी सावंत का ये वीडियो वायरल है। इसपर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”आप कहां थीं अप तक।” एक ने लिखा, ”तरीका होता है।” एक ने लिखा, ”राखी तुमने रॉक कर दिया ।” एक ने लिखा, ”ये तो 50 साल की हैं, इनके पीरियड्स।” एक ने लिखा, ”राखी सावंत का अलग ही मामला है।” राखी सावंत देश दुनिया के हर मामले पर जरूर बोलती हैं। देखिए वीडियो..

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- ‘मुझे खुशी है कि…’

0


नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से मिले आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद अभिजित दीपके का रिएक्शन सामने आया है. 

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “हमें इस बात की बेहद राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सर, आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया है. आपकी जान इस देश के लिए बेहद कीमती है. कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. 

 

सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त किया. दोनों मंत्री गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और सरकार की ओर से कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख का भरोसा दिया. सरकार ने आश्वासन दिया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

परीक्षा सुधार और पीड़ित परिवारों को राहत पर भी चर्चा

सरकार ने यह भी दोहराया कि संसद में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराई जाएगी. साथ ही, हाल के नीट पेपर लीक मामलों से जुड़े आत्महत्या के पीड़ित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा है.

सोनम वांगचुक ने क्या कहा

अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर बताया कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया. उन्होंने कहा कि लंबी और गंभीर बातचीत, सरकार की ओर से मिले आश्वासनों और देश में संभावित हिंसा की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.