The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Fact Check: Ayesha Khan was in periods during the protest and arrested? fake news viral

0


Ayesha Khan Periods: आएशा खान ने हाल ही में प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया लेकिन वो थोड़ी देर भी वहां नहीं रुक पाईं। जी हां, पुलिस उनको तुरंत वहां से गई थी। मुंबई कई जगहों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने रैलियां निकालीं और आंदोलन किया।

Ayesha Khan

हालांकि इस दौरान कहा जा रहा है कि आएशा खान को जब जबरन पुलिस ले गई तो उनके पीरियड्स चल रहे थे। इसके बाद लोग कई तरह की बातें तर रहे हैं। इसके पहले धुरंधर के शरारत सॉन्ग के लिए आएशा ने कहा था कि पीरियड्स के दौरान ही उन्होंने इस गाने को शूट किया था। हालांकि हमदर्दी तो दूर की बात बल्कि लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया था।

क्या सच कह रही हैं आएशा खान?

जंतर मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करने के लिए मुंबई में आएशा खान पहुंची थीं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है कि इस दौरान उनके पीरियड्स चल रहे थे।

जी हां, आएशा खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। इस दावे के फैक्ट चेक करने पर पता चला कि किसी ने उनका नाम लेकर अपनी तरफ से फर्जी बात फैलाई है और इसमें आएशा का नाम दे दिया है। सोशल मीडिया पर अब ये आग की तरह वायरल हो रहा है। शररात के दौरान दिए गए इस बयान को प्रोटेस्ट से जोड़ देखा जा रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

आएशा खान के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने आएशा को लेकर ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बहन, तेरे पीरियड्स 365 दिन चलते हैं क्या?” एक ने लिखा, ”अब ये हमेशा का हो गया है।” एक ने लिखा, ”धुरंधर’ की शूटिंग के समय भी यही बात कही गई थी – उन्हें आने के लिए किसने कहा था?” एक ने लिखा, ”तो, हमें उसके साथ क्या करना है?”

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

0


तेलंगाना में राजनीतिक माहौल गर्म है. ऐसे में केटीआर और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी में खींचतान देखने को मिल रही है. एक तरफ केटीआर ने रेड्डी को कानूनी नोटिस भेजा है, तो वहीं रेवंत रेड्डी सने इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

KTR की मांग, माफी मांगे मुख्यमंत्री

KTR ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें मांग की गई है कि वे 48 घंटे के भीतर उनके बारे में कथित तौर पर झूठे और मानहानिपूर्ण बयान देने के लिए माफी मांगें. BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K. T. रामा राव (KTR) ने रेवंत रेड्डी की उन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है जिनमें उन्हें ‘ग्लोबाएरेना टेक्नोलॉजीज’ (Globarena Technologies) से जोड़ा गया था. यह कंपनी पहले परीक्षा मूल्यांकन से जुड़े विवादों में रही है.
 
KTR ने कहा है कि ग्लोबाएरेना के साथ उनका कोई मालिकाना हक, वित्तीय या कोई अन्य संबंध नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को “झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिपूर्ण” बताया है.

केटीआर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

कानूनी नोटिस में रेवंत रेड्डी से कहा गया है कि वे 48 घंटे के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें और KTR के खिलाफ दिए गए बयानों को वापस लें. इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर मुख्यमंत्री माफ़ी नहीं मांगते हैं या अपने आरोपों का सबूत नहीं देते हैं, तो KTR उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक मानहानि की कार्रवाई कर सकते हैं.
 
यह विवाद तेलंगाना में BRS और कांग्रेस सरकार के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच सामने आया है. पहले भी ऐसी झड़पें हुई हैं, जिनमें KTR ने परीक्षा के पेपर लीक और दूसरे विवादों जैसे मामलों में लगे आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी थी.

 

प्रोटेस्ट के दौरान छात्रा का प्राइवेट पार्ट छूता दिखा पुलिसवाला? सादी वर्दी में घिनौनी हरकत! वीडियो वायरल

0



Mumbai Protest Video: ऐसे में एक वीडियो मुंबई से सामने आ रहा है जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि हैरान करने वाला है। मुंबई में भी लगातार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं और मार्च निकाल रहे हैं। एक जगह प्रोटेस्ट के दौरान देखा गया कि पुलिसवाला जो कि सादी वर्दी में है वो महिला के चेस्ट को छूता हुआ नजर आ रहा है।

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, ‘जल्द से जल्द अपना पुराना…’

0


सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया. उनके अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें.

26 दिनों के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ने का फैसला लिया. उन्होंने  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था. इसी बीच तबीयत खराब होने के बाद सोनम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा. इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह देश में संभावित हिंसा को देखते हुए और विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया. मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों का विस्तार से वर्णन करूंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें.’

छात्रों के नाम पीएम मोदी का वीडियो संदेश

इससे थोड़ी देर पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करके देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से पेपर लीक पर रोक लगाने से जुड़े बड़े कदम उठाने की जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि इससे जुड़ा एक मसौदा शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो.’

Rakhi Sawant furious over the thrashing of students, Showing Sanatory pad full of blood

0


Rakhi Sawant Sanatory Pad: राखी सावंत एक ऐसा नाम है जिसके बारे में कहा जाता है कि वो कब क्या बोल दें कुछ पता नहीं। इस वक्त NEET पेपर लीक मामले में राखी सावंत लगातार बोल रही हैं और कुछ ऐसा कह डाला है कि सभी हैरान हैं।

Rakhi Sawant

इस दौरान वो लॉकअप के इवेंट पर थीं और बात कर रहीं थीं। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने सैनटरी पैड निकाला जिसपर खून लगा हुआ था। राखी सावंत ने कहा कि इस्तीफा नहीं दिया तो यही फेंककर मारेंगी। फिर क्या था वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग कई तरह की बातें करने लगे। वहां पर बैठे सभी लोग तालियां बजा रहे थे।

राखी सावंत ने निकाला पैड

जंतर मंतर समेत कई जगहों पर छात्रों के द्वारा प्रोटेस्ट हो रहे हैं। राखी सावंत से इसी को लेकर सवाल पूछा गया था। राखी ने कहा, ”जिसने भी पेपर लीक किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा दो। शिक्षा मंत्री को बोलो की इस्तीफा दें। करना होगा।”

फिर पैड निकालकर राखी ने कहा, ”ये जो छात्राओं को मार रहे हैं, उनको टॉर्चर कर रहे हैं। उनके मुंह पर अपने पीरियड का ये खून फेंककर मारूंगी। अगर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते, देश का भविष्य सुधार नहीं सकते तो इस्तीफा दो।” इसके बाद उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी को सामने आकर ये बोलना पड़ा है कि वो फास्ट ट्रैक में एक्शन ले रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

राखी सावंत का ये वीडियो वायरल है। इसपर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”आप कहां थीं अप तक।” एक ने लिखा, ”तरीका होता है।” एक ने लिखा, ”राखी तुमने रॉक कर दिया ।” एक ने लिखा, ”ये तो 50 साल की हैं, इनके पीरियड्स।” एक ने लिखा, ”राखी सावंत का अलग ही मामला है।” राखी सावंत देश दुनिया के हर मामले पर जरूर बोलती हैं। देखिए वीडियो..

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- ‘मुझे खुशी है कि…’

0


नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से मिले आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद अभिजित दीपके का रिएक्शन सामने आया है. 

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “हमें इस बात की बेहद राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सर, आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया है. आपकी जान इस देश के लिए बेहद कीमती है. कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. 

 

सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त किया. दोनों मंत्री गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और सरकार की ओर से कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख का भरोसा दिया. सरकार ने आश्वासन दिया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

परीक्षा सुधार और पीड़ित परिवारों को राहत पर भी चर्चा

सरकार ने यह भी दोहराया कि संसद में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराई जाएगी. साथ ही, हाल के नीट पेपर लीक मामलों से जुड़े आत्महत्या के पीड़ित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा है.

सोनम वांगचुक ने क्या कहा

अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर बताया कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया. उन्होंने कहा कि लंबी और गंभीर बातचीत, सरकार की ओर से मिले आश्वासनों और देश में संभावित हिंसा की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.



Ramayana Trailer: Ranbir Kapoor’s ‘Ramayana’ Trailer postponed; makers reveal major reason

0


Ramayana Trailer Release: नितेश तिवारी काफी समय से अपनी फिल्म रामायण को लेकर बिजी हैं। उन्होंने जो सपना देखा था वो पूरा तो हो रहा है लेकिन देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर कितना पसंद करते है।

Ramayana

फिलहाल ‘रामायण’ का ट्रेलर आज रिलीज होना था लेकिन इसको मेकर्स के द्वारा पोस्टपोन कर दिया है। इससे उन लोगों को झटका लगा है जो कि काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेलर के लिए लोग 24 जुलाई का इंतजार कर रहे थे लेकिन किसको पता था कि इंतजार कुछ और लंबा होने है।

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने सुबह सुबह सोशल मीडिया पोस्ट किया और लिखा कि, “आज हमारी रामायण के लिए एक बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया तक पहुँचाने का मेरा सपना अब सच हो गया है। इसी वजह से, हम अब अपना ट्रेलर बाद में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे।”

प्रोड्यूसर ने आगे लिखा..

नमित मल्होत्रा का कहना था, “भारतीय सिनेमा के 100 से ज़्यादा सालों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को दुनिया भर में किसी बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म की तरह दिखाया जाएगा। यह इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे कल्चर और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का रास्ता खुलेगा।” जी हां, अब रामायण का ट्रेलर पूरी दुनिया में रिलीज होगा। यही कारण है कि इसकी रिलीज को टाला गया है हालांकि देखने वाली बात होगी कि किस तारीफ को ये ट्रेलर अब सामने आए है। फैंस काफी बेचैन हैं।

स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पहले ही लोग हैरान हैं। राम के किरदार में रणबीर कपूर होंगे। सनी देओल ने हनुमान जी का किरदार निभाया है तो वहीं केजीएफ स्टार यश रावण के खतरनाक रोल में होंगे। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ के ऊपर का है। ऐसे में फिल्म किस तरह से अपनी धाक जमाती है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। फिल्म तो फिलहाल ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के पास जा चुकी है।

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- ‘मैंने कई शर्तों पर…’

0


पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से अनशन पर थे, लेकिन उन्होंने अब अनशन तोड़ दिया है. वांगचुक ने गुरुवार और शुक्रवार की रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि मैंने कई शर्तों पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया है. वांगचुक ने यह भी कहा कि वे जल्द ही वीडियो जारी करके पूरी बात देश के सामने रखेंगे.

वांगचुक ने देर रात एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख के एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना खत्म कर दिया. इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुलाकात कर या पत्र पर हस्ताक्षर करके मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह फैसला कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं जल्द ही एक वीडियो में इन शर्तों की विस्तृत जानकारी दूंगा. इस बीच, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें.’

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि से क्या बोले नड्डा

इससे पहले, नड्डा ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में उन्हें सरकार का भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई, 2026 को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ मामले दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है.’

सौरव दास ने वांगचुक के अनशन तोड़ने पर क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘हम खुश हैं. हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास खत्म करने का अनुरोध किया था. यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा. हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत न्यूट्रल जगह पर हो. बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है.’

यह भी पढ़ें : सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…’



Detective tanya puri once revealed that a popular Bollywood actor had multiple extra marital affair

0


Bollywood Detective Tanya Puri: बॉलीवुड के काफी सारे एक्टर्स और अभिनेत्रियां हैं जिनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कई बार खुला से हो चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर के मल्टीपल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खोल दी थी।

Bollywood Detective Tanya Puri

दरअसल तान्या द्वारा खुलासा किया गया था कि इस अभिनेता की पत्नी ने उनकी जासूसी करवाई और उसमें पता चला कि उनके कई सारे यंग हसीनाओं के साथ में अफेयर्स हैं। डिटेक्टिव द्वारा दावा किया गया कि अभिनेता के बच्चों को भी उनकी इस हरकत के बारे में पता चल चुका था।

सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान तान्या ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मैं एक ऐसे कपल के बारे में बात कर रही हूं जो ज्यादा उम्र का नहीं है। साल 2000 में दोनों की शादी हुई थी। जिसमें पति खुलेआम धोखा देता है और काफी सारी यंग एक्ट्रेसेस के साथ में संबंध भी रखता है। उसने दो से तीन फिल्में की है जिसमें यंग हसीनाओं के साथ उनके संबंध होने के मामले भी सामने आ चुके हैं।”

कई औरतों के साथ में बनाए संबंध

डिटेक्टिव तान्या ने आगे कहा कि “उनकी पत्नी को इस बारे में पता चल गया और उनके बच्चों को भी पता है। उनके दो बड़े बच्चे इंडस्ट्री में है और बच्चों को अच्छी तरीके से पता है कि उनके पिता क्या करते हैं। लेकिन कैमरे के सामने वह एक परफेक्ट कपल बनकर रहते हैं। उनकी पत्नी भी बहुत एजुकेटेड है लेकिन पति देसी मुंडा है। कैमरे के सामने वह एक दूसरे के साथ अच्छा बर्ताव करते हैं लेकिन परदे के पीछे उन्होंने कई औरतों के साथ में संबंध बना रखे हैं।”

एक्टर ने बीवी के सामने किया कुबूल

डिटेक्टिव तान्या ने आगे बताया कि “उनकी पत्नी ने ही उन्हें बताया कि हमने एक डिटेक्टिव रखा था और हमें सब कुछ पता चल गया है। तब एक्टर ने सब कुछ स्वीकार किया लेकिन उनके बर्ताव में बहुत वक्त से पता चल रहा था कि वह इंवॉल्वड है। अचानक से आप बहुत ज्यादा ट्रैवल करने लग जाते हो और आपके फिल्म शेड्यूल जहां है भी नहीं वहां पर आप जाने लगते हो। यंग एक्ट्रेसेस जिनका काम चाहिए होता है तो उनके साथ में उनसे अफेयर करते थे।”

सब कुछ जानकार भी बीवी ने किया माफ

तान्या ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बाद में बीवी का क्या रिएक्शन था। डिटेक्टिव ने बताया कि “उनके लिए फिजिकल इंटिमेसी किसी और के साथ में होना चीटिंग नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने अपने पति को माफ किया लेकिन शायद उनका सब्र भी टूट गया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि बच्चे इंवॉल्व हो गए थे और जब बच्चे हिस्सा बन जाते हैं तो उनके लिए बहुत शर्मनाक हो जाता है। लेकिन जब एक्टर की पत्नी ने उनसे पूछा तो उन्होंने वादा किया कि वह यह सब छोड़ देंगे लेकिन अब उन्होंने छोड़ा है या नहीं इस बारे में नहीं पता।”

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- ‘मिस्टर मोदी, हमारे…’

0


नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी किए गए वीडियो पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने सरकार के सामने प्रमुखता से तीन मांगें रखी हैं और देर रात जारी किए गए वीडियो को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मिस्टर मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. आधी रात को जारी इस बेकार वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें.” राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार इन तीन मांगों को पूरा करे. इनमें पहली और मुख्य मांग है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. 

राहुल गांधी की दूसरी मांग है संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर, उनका कहना है कि जिन्होंने भी छात्रों को पीटा है उन सभी को सजा दी जाए. राहुल गांधी की तीसरी मांग है कि सरकार इन छात्रों से माफी मांगे. इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे.

फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर क्या कहा
पीएम मोदी ने अपने वीडियो में कहा कि अधिकारियों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर मसौदा तय कर लिया है और उन्होंने मुझे ये सौंप भी दिया है. इस पर आज शुक्रवार (24 जुलाई) को कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट मंत्रियों के साथ सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार से संसद में चल रहे मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, उस दौरान संबंधित बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का काम किया जाएगा. 

इससे पहले पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बार-बार हिंसक होने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है. उन्होंने ऐलान किया है कि पेपर लीक में जो भी शामिल हैं, उन्हें अदालत से तुरंत और कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला किया है. अब उन्होंने बताया कि इस पर अमल भी हो रहा है. 

ये भी पढ़ें

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…’