Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ की जो धज्जियां उड़ाई हैं वो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर से शो में आकांक्षा ने गौरव खन्ना के बारे में बात करते हुए ऐसा कमेंट किया है कि वो फैंस को जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

शो में हाल ही में विजिटर्स डे के मौके पर कंटेस्टेंट के परिवारों से मिलवाया गया इस दौरान काफी इमोशनल सीन्स देखने को मिले। जहां धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को देखकर रो पड़े तो वहीं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। वहीं अब इसे लेकर ही आकांक्षा ने बेहद अजीबो गरीब कमेंट किया है।
विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद जब श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला एक साथ बैठकर बातें कर रही थीं, तब श्रेया ने इच्छा जताई कि काश उनका बॉयफ्रेंड भी उनसे मिलने आए। इस पर आकांक्षा ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने सबको हैरान कर दिया।
आकांक्षा ने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए उन्हें सीधे तौर पर अपना एक्स कह दिया। उन्होंने आगे कहा, “वरुण भी इस बात पर हंस रहा है कि मेरी फैमिली कहां आई, मुझसे मिलने तो कोई स्ट्रेंजर आया था।” आकांक्षा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने गौरव के आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने माता-पिता के कम्फर्ट की जरूरत थी।
अपने बयान को और ज्यादा विवादित बनाते हुए आकांक्षा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, अगर मेरे परिवार से कोई आता तो ज्यादा बेहतर होता। यह मुलाकात मेरे लिए कम और गौरव के लिए ज्यादा थी। मुझे तब बहुत ज्यादा खुशी होती अगर जेल में मुझसे मिलने मेरी मम्मी-पापा आते… या फिर उनके बदले मेरा कुत्ता ही आ जाता।”
आकांक्षा का इस दौरान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “गौरव खन्ना जैसे इंसान को तुम डिजर्व ही नहीं करतीं”, तो कुछ ने इसे लाइमलाइट बटोरने का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।





