Karni Sena On Swara Bhaskar: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामले पर स्वरा भास्कर ने एक क्लियरिफिकेशन वीडियो भी पोस्ट किया है लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर नेता स्वरा भास्कर के विरोध में उतर आए हैं।

इसी बीच अब करणी सेना की तरफ से स्वरा भास्कर को धमकी दिए जाने का दावा सामने आया है। करणी सेना से जुड़े लोगों ने स्वरा भास्कर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और नारजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं करणी सेना की तरफ से स्वरा भास्कर को धमकी दिए जाने का दावा सामने आया है।
भाषा सुधारने की नसीहत
करणी सेना महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष किर्ति राठौड़ ने स्वरा को भाषा सुधारने की नसीहत दी है। किर्ति राठौड़ ने कहा, “स्वरा भास्कर पहले अपनी भाषा सुधारें। सनातन और हमारी वीरांगनाओं के बलिदान और शौर्य पर सवाल उठाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। राजपूताना का इतिहास हमारी वीरांगनाओं के त्याग और साहस की गवाही देता है। जौहर को समझने के लिए उस दौर के इतिहास और परिस्थितियों को समझना जरूरी है।”
किर्ति राठौड़ ने आगे कहा, “अगर किसी प्रथा पर सवाल उठाना है, तो इतिहास और तथ्यों के आधार पर उठाइए। लेकिन हमारी वीरांगनाओं के बलिदान को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। करणी सेना ऐसे बयानों का विरोध करती है।”
घर में घुस कर मारेंगे
इतना ही नहीं करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने तो स्वरा को मारने की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर ने राजस्थान की क्षेत्रनियों की बहु बेटियों का अपमान किया है। करनी सेना सार्वजनिक माफी चाहती है। महिला करनी सेना पदाधिकारियों से कहूंगा जहां स्वारा भास्कर दिखे उसका मुंह काला करो। हम घर मैं घुसकर मारेंगे। फिलहाल, अब तक इस पर स्वरा की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।



