75 old year man 30 year influencer girl love story viral engagement video trending on internet

75 old year man 30 year influencer girl love story viral engagement video trending on internet


Viral Video: ना उम्र की सीमा हो, ना जन्मों का हो बंधन… आज हम आपके लिए एक ऐसी लव स्टोरी लेकर आए हैं जिसे जानने के बाद आपको ये रुहाने लीरिक्स भी खराब लगने लगेंगे। प्यार-शादी और रिलेशनशिप आज के समय में समाज की मर्यादाओं से कई गुना आगे बढ़ निकला है।

Viral Video

ये लव स्टोरी सामने आई है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। औरेया के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से प्यार हो गया है। ये प्यार इतना सीरियस है दोनों ने सगाई और शादी तक पहुंच गए हैं।

इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि चोरी छिपे नहीं बल्कि परिवार, नातेदार-रिश्तेदार और समाज के सामने ढंके की चोट पर दोनों ने अपने प्यार का कबूला और इसे शादी का नाम देने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर इसकी सगाई का वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो के सामने आते ही इस लव स्टोरी के जोरों शोरों से चर्चे हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रामसुगर की मुलाकातें उनकी बेटी राधा के घर वीडियो शूटिंग के दौरान रानी राजपूत से बढ़ीं। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दावा किया जा रहा है कि औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में दोनों की सगाई हुई है। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिवार के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।