Mahesh Tinaikar Death:भारतीय रॉक म्यूजिक की दुनिया से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रॉक बैंड Indus Creed से जुड़े संगीतकार महेश तिनाइकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। उनके निधन पर गायक और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई कलाकारों ने शोक जताया है।

विशाल ददलानी ने दी श्रद्धांजलि
विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर महेश तिनाइकर को याद करते हुए उन्हें भारतीय संगीत जगत का सच्चा दिग्गज बताया। उन्होंने कहा कि भारत के हर रॉक संगीतकार को महेश के योगदान के लिए उनका आभारी होना चाहिए। उन्होंने भारतीय रॉक संगीत के लिए नई राह बनाई और कई कलाकारों को प्रेरित किया।
फ्लॉयड फ्रांसिस ने भी किया याद
संगीतकार फ्लॉयड फ्रांसिस ने महेश को याद करते हुए उनके गिटार बजाने के अंदाज की तारीफ की। उन्होंने बताया कि मुंबई के रंग भवन में महेश की लाइव परफॉर्मेंस देखकर उस दौर के कई युवा संगीतकार गिटार बजाने के लिए प्रेरित हुए थे।
महेश तिनाइकर का योगदान भारतीय रॉक संगीत के इतिहास में अहम माना जाता है। उनके निधन से संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है।



