Huma Qureshi On Work Experience With Shah Rukh Khan: एक्टर या ऐक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई में हर साल हजारों लोग आंखों में सपना लिए हुए पहुंचते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो शुरुआत में ही बड़ा मौका प्राप्त कर लेते हैं। हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी की जिन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद पहली बार में ही बड़ा प्रोजेक्ट हासिल किया और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ में काम किया।

हुमा कुरैशी ने शेयर किया हैरान कर देने वाला किस्सा
दरअसल हाल ही में लल्लन टॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान हुमा कुरैशी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर एक बेहद ही चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर लोगों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दशकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
शाहरुख खान के साथ में किया था पहले विज्ञापन
लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुमा कुरैशी ने खुलासा किया कि मुंबई आने के कुछ ही वक्त बाद उन्हें एक पेंट कंपनी के ऐड में काम करने का मौका मिला। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी थे। अभिनेत्री ने बताया कि तब वह इंडस्ट्री में नई आई थी और अपने करियर की शुरुआत कर रही थी। इसीलिए शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।
हुमा कुरैशी ने बताया कि “तब विज्ञापन में मैंने एक प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाया और शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हो रहा था कि मैं जिस अभिनेता के साथ में काम कर रही हूं वह देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है।”
जब शाहरुख खान ने हुमा कुरैशी के पैरों पर लगाया नेल पेंट
हुमा कुरैशी ने विज्ञापन के एक सीन को लेकर बात करते हुए कहा कि “एक सीन में मैं प्रेग्नेंट लेडी की तरह बहुत आराम से शाहरुख खान की गोद में बैठी हुई थी। वह मेरे पैरों पर नेल पेंट लग रहे थे और तब मैं काफी नर्वस भी थी। लेकिन शाहरुख खान ने पूरे शूट के वक्त बहुत ही सहज माहौल बना रखा था।”
हुमा कुरैशी ने बताया कि शाहरुख खान व्यवहार से बहुत ही ज्यादा प्रोफेशनल और विनम्र है। इसी के चलते उनका पहला बड़ा सूट उनके लिए हमेशा बहुत ही ज्यादा यादगार रहेगा। इस बड़े अवसर के लिए अभिनेत्री खुद को बहुत भाग्यशाली भी मानती है।
हुमा कुरैशी का करियर
अगर हम हुमा कुरैशी के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार एक्टिंग से अपनी एक खास पहचान बनाई है।



