Akanksha Chamola On Post Divorce Plans: टीवी के सुपरस्टार अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इस समय लॉकअप सीजन 2 को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। शो मी एंट्री लेते समय उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से अलग भी रह रहे हैं।

24 साल की उम्र में हुई थी शादी
आकांक्षा चमोला के इस विवादित बयान के बाद में हर कोई हैरान रह गया था और अब हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड के दौरान उन्होंने तलाक के बाद वाली जिंदगी को लेकर बात की है। उन्होंने पामेला सेरेना से बातचीत के दौरान कहा कि “मैंने बहुत छोटी उम्र में शादी की और तब मैं सिर्फ 24 साल की थी।”
गौरव से अलग होकर अकेले जीना चाहती है आकांक्षा
आकांक्षा चमोला के बाद पर पामेला ने जवाब देते हुए कहा कि “तुम तो अभी भी जवान हो और किसी को ढूंढ लोगे।” इस पर आकांक्षा कहती हैं कि “मुझे फिर से शादी नहीं करनी है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं शादी के लिए नहीं बनी हूं। लेकिन पहली बार मैं अपनी लाइफ में अकेले रहने वाली हूं मतलब ना तो मैं अपने पेरेंट्स के घर रहूंगी नहीं पति के घर रहूंगी। मैं अपना अलग से घर लूंगी और मैं अपनी जिंदगी अकेले बिताऊंगी।” तलाक के बाद में गौरव से अलग होकर आकांक्षा अकेले जीवन जीना चाहती हैं।
बाइसेक्सुअल होने को लेकर किया था दावा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लॉकअप सीजन 2 के दौरान श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला के बाइसेक्सुअल होने का राज खोल दिया था। जिसकी वजह से आकांक्षा की एक लाइफ लाइन भी चली गई थी। जब आकांक्षा को यह बात पता चली तो भर सेट पर वह काफी इमोशनल हो गई थी। इसके बाद में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें लड़कियां पसंद है। शादी से पहले वह कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी रही है।



