Fact Check: Did Gauri Spratt embrace Islam immediately upon marrying Aamir Khan? know the truth

Fact Check: Did Gauri Spratt embrace Islam immediately upon marrying Aamir Khan? know the truth


Gauri Spratt Accepted Islam? आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने हाल ही में शादी की है और इसके बाद से कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ लोग आमिर खान की तारीफें कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं कि वो लगातार शादियां करे जा रहे हैं।

Gauri Spratt

जी हां, आमिर खान की ये तीसरी शादी है। लेकिन इसके अलावा गौरी को लेकर चर्चा है कि शादी के बाद उनको धर्म बदलना पड़ा है और इस्लाम कुबूल करना पड़ा है? हालांकि इसकी सच्चाई जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

आमिर खान और गौरी की शादी की तस्वीरें आईं थीं जिसमें वो साइन करते दिख रहे और ऐसा लग रहा था कि वो निकाह कर रहे हैं। इस्लाम कुबूल करने के दावे कितने सच हैं आइए डालते हैं एक नजर…

गौरी स्प्रैट ने कुबूल किया इस्लाम?

आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी ने क्या सच में इस्लाम कुबूल कर लिया है? इसको लेकर बहस चल रही है और सच सामने आया है। बता दें कि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है कि उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया है। उनका धर्म बदलने को लेकर आमिर खान और गौरी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लोग इंटरनेट पर अपने मन से बातें कर रहे हैं और कई अफवाहें भी सामने आ रही हैं। इसके बाद लोग लगातार गौरी के धर्म के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर आमिर खान की पत्नी पहले से कौन से धर्म को फॉलो करती रही हैं।

किस धर्म को फॉलो करती हैं गौरी

गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि ईसाई धर्म फॉलो करती हैं। जी हां, उनका परिवार तमिलनाडु में रहता है और शुरु से उनकी परवरिश एक तमिल-आयरिश परिवार में हुआ था। इसका कारण ये है कि गौरी की माँ भारत के तमिलनाडु की तमिलनाडु की रहने वाली हैं लेकिन उनके पिता आयरिश हैं। ऐसे में लोग उनके नाम “गौरी” से काफी कंफ्यूज हो जाते हैं और उनको हिंदू धर्म से जोड़ देते हैं। हालांकि वो पूरी तरह से ईसाई धर्म का पालन करती हैं।