बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?

बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सांसद घोष ने लोगों से शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बागी सांसद सायोनी घोष ने रविवार (5 जुलाई, 2026) को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर के सूर्यपुर में एक 11 साल की नाबालिग बच्ची का बोरी में बंद शव मिलने की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस दुख की घड़ी में पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त जताई है.

इसके साथ ही, उन्होंने इस घटना की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसआईटी गठन करने पर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर बात की है, उन्होंने कहा है कि वो खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.

सायोनी घोष ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष ने इस संबंध में X प्लेटफॉर्म पर रविवार (5 जुलाई, 2026) को रात करीब 9 बजे एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में सायोनी ने लिखा, ‘मैं दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर के सूर्यपुर में एक नाबालिग बच्ची को निशाना बनाकर की गई इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करती हूं. मैं इस दुख की घड़ी में बच्ची और उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और उनके साथ एकजुटता से खड़ी हूं.’ 

उन्होंने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से इस मामले पर बात की है. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो खुद इस मुद्दे की निगरानी कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वो शोकाकुल परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा. मैं इस जघन्य अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए उनका आभार जताती हूं.’ 

उन्होंने कहा कि बरुईपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली सांसद के रूप में मैं इस मामले को लिखित रूप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सामने उठाउंगी और पीड़ित परिवार को हर जरूरी मदद दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी.

सायोनी घोष की लोगों से अपील

सायोनी घोष ने आगे कहा, ‘यह भी याद रखें कि कानून का राज कायम रहना चाहिए. भीड़ की उन्मादी मानसिकता का किसी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है. कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है और ऐसी कुकर्मों के लिए सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘मैं सभी लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग की अपील करती हूं. मैं बरुईपुर के एसपी से लगातार संपर्क में हूं और पीड़िता को न्याय मिले, इसके लिए मैं हर संभव कोशिश करूंगी.’ 

यह भी पढ़ेंः बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला