Sunita Ahuja Once Revealed That Govinda Rich Female Fan Disguised Herself As A House Help To Live Near The Superstar

Sunita Ahuja Once Revealed That Govinda Rich Female Fan Disguised Herself As A House Help To Live Near The Superstar


Govinda Fan Become His House Help: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। एक वक्त था जब उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी डांसिंग और कॉमिक टाइमिंग को लेकर फैंस उनके दीवाने थे। लड़कियां तो उनकी एक झलक पाने के लिए तरसती थी।

Govinda

लेकिन हद तो तब हो गई थी जब गोविंदा के करीब रहने के लिए उनकी एक फैन उनके घर तक आ गई थी। इस बात का खुलासा खुद गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

हाउस हेल्प बनकर घर में आ गई थी फैन

बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि “वह लड़की बहुत भरे-पूरे परिवार से थी और एक दिन मैंने उसे अपने घर के बाहर खड़े हुए देखा था। तो मैंने उसको पूछा था कि तुमको काम चाहिए? तुम मेरी मां से बात कर लो। वही घर का सारा काम देखते हैं और मेरी मां ने उसे घर के काम के लिए नौकरी पर भी रख लिया था।”

जब सुनीता को हुआ फैन पर शक

इस पर गोविंदा ने आगे बात करते हुए बताया कि “उसको ठीक से काम नहीं आता था। लेकिन जब भी मैं घर पर हुआ करता था तो वह बहुत ही ज्यादा एक्टिव हो जाती थी। सुनीता को उसका बर्ताव देखकर थोड़ा सा शक हुआ और लगाकर कुछ तो गड़बड़ है।”

इस पर सुनीता ने बताया कि “एक दिन वह फोन पर बात कर रही थी तो मैंने उससे फोन छीन लिया था। वह अपने पिता से बात कर रही थी और मुझे पता चला कि वह बहुत ही बड़े खानदान से है और उसके पिता के पास में आठ कार भी हैं।”

गोविंदा ने रचाई थी सुनीता संग गुपचुप शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा ने 11 मार्च 1987 में सुनीता के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उन्होंने बेटी टीना के पहले जन्मदिन पर अपनी शादी का भी खुलासा किया था।

गोविंदा का करियर

अगर हम गोविंदा के करियर की बात करें तो उन्होंने कुली नंबर 1, राजा बाबू, स्वर्ग, साजन चले ससुराल, बड़े मियां छोटे मियां, हीरो नंबर 1 और नसीब जैसी बेहतरीन बॉलीवुड में फिल्में दी है जो ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई।