Sanjay Gupta remarry his ex wife after divorce reveals keeps on stalking Sanjay Gupta love story who is Sanjay Gupta wife

Sanjay Gupta remarry his ex wife after divorce reveals keeps on stalking Sanjay Gupta love story who is Sanjay Gupta wife


Sanjay Gupta Wife And Divorce: मुंबई अंडरवर्ल्ड पर कई फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। संजय अपनी फिल्मों के साथ-साथ पत्नी अनुराधा लेखी के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहे।

Sanjay Gupta Wife And Divorce

कॉलेज में हुआ था प्यार, फिर की दोबारा शादी

संजय गुप्ता की मुलाकात अनुराधा लेखी से कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और 18 अगस्त 1997 को शादी कर ली। हालांकि, शादी के करीब 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और अनुराधा पुणे स्थित अपने मायके चली गईं।

इसके बाद भी संजय अनुराधा को नहीं भूल पाए। वह करीब 6 साल तक उन्हें मनाते रहे और आखिरकार 2009 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली।

‘वो मेरी सोलमेट हैं’

एक इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मैं उन सभी पांच सालों तक उन्हें स्टॉक कर रहा था। वो मेरी सोलमेट हैं।’

उन्होंने बताया था कि जिंदगी में कामयाबी, जानलेवा एक्सीडेंट और मां को खोने जैसे कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अनुराधा के साथ रहने की इच्छा हमेशा बनी रही।

अनुराधा ने भी तलाक पर की थी बात

अनुराधा लेखी ने 2024 में एक इंटरव्यू में तलाक के लिए दोनों को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था, ‘तलाक में हम दोनों का रोल था। लेकिन एक प्वाइंट ऐसा आया जब मैंने कह दिया आई एम डन।’

अनुराधा ने यह भी बताया था कि तलाक के बाद भी दोनों संपर्क में थे। उनके मुताबिक, ‘हर छह महीने में संजय मुझसे कहते थे कि फिर से साथ हो जाते हैं।’

संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी यह प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में है। अब उनका प्यार और यादें हमेशा अनुराधा के साथ रहेंगी।