Ramayanam second song judi jodi out on karwachauth reflects sita ram love story watch full video

Ramayanam second song judi jodi out on karwachauth reflects sita ram love story watch full video


Ramayanam Song Out: करवा चौथ के खास मौके पर नमित मल्होत्रा की रामायणम् दर्शकों को भगवान राम और माता सीता की प्रेम कहानी के करीब नए गाने “जुड़ी जोड़ी” के जरिए रूबरू कराने वाले हैं। बता दें कि इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायणम् और टी-सीरीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है, साथ यह करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होगा।

Ramayanam

यह गाना खुद में विश्वास को थामे रिश्ते, श्रद्धा और एक साथ रहने के वादे को लिए हुए है। गाने की रिलीज इस दिन को और भी खास बना रही है, क्योंकि यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते और उनके प्यार के बंधन को समर्पित है।

रामायणम् में रणबीर कपूर ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। यह गाना राम सीता की मधुरता और अपनापन को दिखाता है। उनकी शादी के खूबसूरत पलों पर आधारित ‘जुड़ी जोड़ी’ सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि एक दिव्य रिश्ते पर भी रोशनी डालता है। यह गाना वादे, भरोसे और साथ निभाने जैसे उन मूल्यों को भी दिखाता है, जिन्होंने इस पूजनीय जोड़ी की प्रेम कहानी को हमेशा के लिए अमर बना दिया है।

ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज और डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखे गए ‘जुड़ी जोड़ी’ के बोल, संगीत और कविता के माध्यम से राम और सीता के पवित्र रिश्ते की गहराई और भावनाओं को खूबसूरती से दिखा रहे हैं। बता दें कि यह गाना केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, ताकि दर्शक देशभर में इस जश्न में शामिल हो सकें।

हिंदी वर्जन को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि तमिल वर्जन में हीर ने गाना गाया है। तेलुगु वर्जन में सिरीषा भगवतुला, मलयालम वर्जन में अमृता सुरेश और कन्नड़ वर्जन में पूजा वैद्यनाथ ने अपनी आवाज दी है। पांचों वर्जन के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। वहीं, तमिल वर्जन के बोल कार्तिक नेथा, तेलुगु के राकेंदु मौली, मलयालम के विनायक शशिकुमार और कन्नड़ वर्जन के कार्तिक सरगुर ने तैयार किए हैं।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘जुड़ी जोड़ी’ का पोस्टर शेयर करते हुए गाने की रिलीज का ऐलान किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “इस करवा चौथ पर ऐसे प्यार का जश्न मनाएं, जो हमेशा बना रहे और ऐसे रिश्ते का, जो दिव्य हो।

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।