bal thackeray birth anniversary pm modi amit shah eknath shinde aditya thackeray paid tribute

bal thackeray birth anniversary pm modi amit shah eknath shinde aditya thackeray paid tribute


Bal Thackeray Birth Anniversary: महाराष्ट्र के हिंदू नेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाला साहेब ठाकरे अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे. 

पीएम मोदी ने बाल ठाकरे को याद करते हुए ‘X’ पर लिखा, “जन कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है और याद किया जाता है. जब बात अपने सिद्धांतों की आती थी तो वह समझौता नहीं करते थे और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में योगदान देते थे.” 

 

अमित शाह ने भी बाल ठाकरे को किया याद 

गृहमंत्री अमित शाह ने बाल ठाकरे को याद करते हुए कहा कि वह सनातन संस्कृति और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित रहे. उन्होंने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. उनकी वैचारिक दृढ़ता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. 

 

शिंदे और आदित्य ठाकरे ने भी दी श्रद्धांजलि 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे ने भी बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “श्रद्धेय हिंदू हृदय सम्राट, शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उनकी पावन स्मृति में विनम्र श्रद्धांजलि.” 

बाल ठाकरे के पोते और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने अपने दादा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हिंदू ह्रदय सम्राट फिर नहीं होगा. उन्होंने अपने दादा के साथ बचपन की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.