Ranveer Singh Deepika Padukone welcomes second baby girl shares first photo of daughter announcement

Ranveer Singh Deepika Padukone welcomes second baby girl shares first photo of daughter announcement


Ranveer Singh Deepika Padukone Second Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने एक बार फिर से बेटी का स्वागत किया है। इसके साथ ही दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। रणवीर दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दूसरी बेटी के जन्म की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की है।

Ranveer Singh Deepika Padukone

कल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिद्दिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे तभी से चर्चाएं थीं कि आज ही दीपिका की डिलिवरी होगी। दरअसल, पहली प्रेग्नेंसी के वक्त भी दीपिका ने बेटी को जन्म देने से एक दिन पहले सिद्दिविनायक में बप्पा के दर्शन किए थे।

इसके साथ ही आज राधाष्टमी भी है ऐसे में ये दिन बेटी के जन्म के लिए और भी ज्यादा शुभ है। रणवीर दीपिका ने बच्चे के नन्हे से फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर करते हुए बेटी का जन्म का ऐलान किया है। ये पोस्ट करते ही सेकेंडो में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ ही तमाम फैंस और सेलेब्स इस कपल को दूसरी बेटी के लिए भर भर दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

इस पोस्ट के अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां मिलने लगीं। कृति सेनन ने कमेंट में लिखा, “आप दोनों को बधाई। दुआ के पास अब छोटी बहन है। कितना बड़ा आशीर्वाद है।” सोनम कपूर ने लिखा, “क्या शानदार सपना है। बधाई हो।” हुमा कुरैशी, सोनू सूद, एमी विर्क समेत बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।