National Awards 2026: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आज गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में आयोजित हुए। सेरेमनी में अभिनेत्री यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रीसीव किया। इस फिल्म को यामी गौतम के आदित्य धर ने लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के साथ प्रोड्यूस किया था। अवॉर्ड सेरेमनी में यामी पल पल आदित्य धर के साथ ही दिखाई दीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान आदित्य धर से उनकी फिल्म धुरंधर को लेकर सवाल किया। इसपर आदित्य धर ने कहा, “हम ‘आर्टिकल 370’ के लिए यहां आए हैं। हम धुरंधर के बारे में अगले साल बात करेंगे। उम्मीद है कि हम अगले साल भी आएंगे।”
इसके साथ ही यामी गौतम ने DD से बात करते हुए कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। यह किसी भी आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ी मान्यता है। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ा सम्मान है जो आपको आपके देश से मिलता है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी यह बता पाऊंगी कि अभी कैसा महसूस हो रहा है। मैं अभी भी इस एहसास को महसूस करने की कोशिश कर रही हूं’।
Watch LIVE: https://t.co/JpKA88Tl5R
A grand red carpet moment at the 72nd National Film Awards!
Actress Yami Gautam and filmmaker Aditya Dhar arrive on the red carpet at the 72nd National Film Awards. Yami Gautam is set to receive the Best Actress in a leading Role award for… pic.twitter.com/pFn6c5Uxue
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) September 22, 2026
बता दें कि आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित ‘आर्टिकल 370’ (Arrticle 370) एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2019 में भारत के संविधान के आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म किए जाने की घटना से प्रेरित है।



