Ticketless Woman Tearing Clothes Be Ticket Mahila Ke Kapde Fadne Ka Video Woman Threatens TTE Over Abuse

Ticketless Woman Tearing Clothes Be Ticket Mahila Ke Kapde Fadne Ka Video Woman Threatens TTE Over Abuse


Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन में बिना टिकट चढ़ी महिला अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा टीटीई को ही फंसाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। टीटीई ने जब महिला से टिकट दिखाने के लिए कहा तो बद्तमीजी पर उतरी इस महिला ने अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और टीटीई पर ही अभद्रता का आरोप लगाने की कोशिश की।

Viral Video

हालांकि सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और महिला की सारी पोल पट्टी खुल गई। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि टिकट दिखने के सवाल पर महिला जब टीटीई से कहती है कि ‘जब हम पैसा दे रहे हैं…’, इतने में टीटीई उसकी बात काटकर उसे बोलता है कि ‘हमें तुम्हारा पैसा नहीं, टिकट चाहिए, बनवाओ टिकट।’

इस पर महिला टीटीई की टोन सुनकर भड़क जाती है और अपने किसी ‘मुन्ना तिवारी’ नाम के टीटीई भैया का नाम लेकर टीटीई को धमकाना शुरू कर देती है। इस बीच महिला उन्हें फोन घुमा देती है!

अवधी भाषा में महिला अपना नाम टीटीई को ‘राधिका तिवारी’ बताती है। इस बीच वह अपने भाई को फोन करके कहती है कि ‘टीटीई आकर तंग कर रहा हैं। ये मेरे कपड़े फाड़ रहा है, ये मेरे कपड़े छू रहा है।’ इस बीच महिला 112 पर कॉल करने की धमकी देती है। फिर वह वीडियो में खुद ही अपने कपड़े फाड़ती नजर आती है। यह सब करके वह आखिर में बोलती है कि ‘अब दिखाते हैं?’

​इस वीडियो को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाले TTE और आम जनता यही सवाल उठा रही है कि ‘अगर आज कैमरा ऑन ना होता, तो टीटीई जेल में होता। टीटीई की नौकरी भी आसान नहीं होती।’ कई यूजर्स भी यही सवाल उठा रहे कि कुछ महिलाओं की ऐसी हरकत कही ना कही हर किसी पर शक पैदा करती है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने अपने साथ ढेरों सवाल छोड़ दिए है।