Atul Kulkarni announces one day hunger strike with sonam Wangchuk appeals people to support him

Atul Kulkarni announces one day hunger strike with sonam Wangchuk appeals people to support him


Atul Kulkarni One Day Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक को बॉलीवुड से खुला सपोर्ट मिल रहा है। अनुराग कश्यप, सोनी राजदान से लेकर स्वरा भास्कर तक तमाम स्टार्स उनके सपोर्ट में है साथ ही उनसे इस अनशन को खत्म करने की अपील भी कर रहे हैं। इसी बीच रंग दे बसंती स्टार अतुल कुलकर्णी ने सोनम वांगचुक के साथ एक दिन के अनशन का ऐलान किया है।

Atul Kulkarni One Day Hunger Strike

अतुल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए बताया कि वह 16 जुलाई को अपने घर पर ही अनशन करेंगे। सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है और इसी को देखते हुए अतुल कुलकर्णी ने सरकार से अपील की है कि वे वांगचुक से बातचीत का रास्ता साफ करें। एक्टर ने आम लोगों से भी अपील की है जो वांगचुक के मुद्दों से सरोकार रखते हैं, वे इस मैसेज को आगे बढ़ाएं और इस एक दिन के उपवास में उनका साथ दें।

अतुल कुलकर्णी ने बुधवार को वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कहते हैं, ‘नमस्कार, कल यानी 16 जुलाई को मैं अपने घर से ही एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं। इस अनशन के पीछे मेरी दो बड़ी वजहें हैं। पहली तो यह कि मैं उस तकलीफ और दर्द से जुड़ना चाहता हूं जिससे सोनम जी इस वक्त गुजर रहे हैं। दूसरी वजह यह है कि मैं हमारी सरकार से यह अपील करना चाहता हूं कि वो इस पूरे मामले को लेकर थोड़ी संवेदनशीलता दिखाए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सोनम जी और उनके साथी की दर्दनाक कारणों को लेकर कुछ मांग कर रहे हैं। लेकिन जाहिर सी बात है कि हमारी सरकार को लगता है उनकी मांगें सही नहीं हैं। मैं यह कभी मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारी सरकार असंवेदनशील है क्योंकि कई बार हमने हमारी सरकार को भावुक होते देखा है और जनता के दर्द से जुड़ते देखा है। कुछ गलतफहमियां हैं, जिनकी वजह से संवेदनशीलता प्रकट नहीं हो रही है, संवाद नहीं हो रहा है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वो संवाद तुरंत शुरू कर दें।’

एक्टर ने उन तमाम लोगों से भी आगे आने की अपील की है जो सोनम वांगचुक के उठाए मुद्दों और चिंताओं से इत्तेफाक रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और इस एक दिन की भूख हड़ताल का हिस्सा बनें। अतुल ने वीडियो में कहा, ‘अगर आपको मेरी ये वजहें सही लगती हैं और आप सोनम जी और उनके साथियों के दर्द को महसूस कर पा रहे हैं, तो इस रील को शेयर करें और कल मेरे साथ आप भी एक दिन का उपवास रखने की कोशिश जरूर करें।’