Kunickaa Sadanand Troll: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने जब से सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री मारी है तब से उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में है। जी हां, सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं।

लेकिन अब वो अपने पुराने अफेयर को लेकर घिर रही हैं और एक यूजर ने उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया है। बता दें कि एक वक्त में उनका संबंध गायक कुमार सानू के साथ था। ये वो दौर था जब कुमार सानू भी शादीशुदा हुआ करते थे। अब कुनिका को एक यूजर ने ‘होम ब्रेकर’ कहकर निशाना साधा और इसपर कुनिका ने जवाब भी दिया है।
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘जब आप शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं और उनके घर बर्बाद कर रही थीं, तब आपका जमीर कहां था? बता दें कि कुनिका सदानंद और कुमार सानू लिव-इन में भी साथ रहे थे।
कुनिका ने दिया जवाब
कुनिका सदानंद ने इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ”अरे भाई देश में मुझसे और मेरे जीवन से बड़े मुद्दे चल रहे हैं, और आप अभी भी मेरी सुंदरता और दिमाग से तल्लीन और मोहित हैं। चलो चलो आगे बढ़ो…छुट्टा नहीं है भाई।” इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं और कुनिका ट्रोल हो रही हैं। कुनिका सदानंद एक ऐसी अदाकारा रही हैं जो अपने दौर में दमदार अभिनय और शानदार लुक्स को लेकर चर्चा में रहती थीं।
क्या बोले लोग?
कुनिका सदानंद ने जिस तरह का रिएक्शन दिया है इसपर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”जब ये जोकर आपकी बात का जवाब नहीं दे पाते, तो आसानी से आपकी निजी ज़िंदगी पर उतर आते हैं।” एक ने लिखा, ”मैडम, वो तो भिखारी हैं कैसा भी करके आप 2 रुपये का इस्तेमाल कीजिए।” एक ने लिखा, ”लेकिन वह जवाब नहीं देंगी। बस ‘सॉरी’ कहिए और अपनी गलती मान लीजिए, मैडम। हर किसी की ज़िंदगी में गलतियाँ होती हैं। अपनी गलती मान लीजिए। कोई बात नहीं।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
Arrey bhai desh mein mujh se aur mere life se bade muddey chal rahein hain, and you are still engrossed and captivated by my beauty and brains. Chalo chalo aagey badho… chutta nahi hai bhai🙏🤪 https://t.co/L9yHAEZIox
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) July 14, 2026 “>



