Poonam Dhillon Hospitalized suffering from dengue admitted to lilavati hospital

Poonam Dhillon Hospitalized suffering from dengue admitted to lilavati hospital


Poonam Dhillon Hospitalized: दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आ गई हैं। फिलहाल पूनम ढिल्लों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Poonam Dhillon

पत्रकार विक्की लालवानी के अनुसार, उन्होंने शनिवार सुबह पूनम ढिल्लों से संपर्क किया था। अभिनेत्री ने अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी दी। इसके बाद उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने हाल ही में पूनम ढिल्लों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप लगाए। विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में उपासना ने दावा किया कि संगठन में उनकी बात से सहमत नहीं होने वाले सदस्यों को शो-कॉज नोटिस भेजे जाते थे। उपासना सिंह ने कहा था कि कमेटी के 11 लोग इस्तीफा दे चुके हैं और जो ‘जी मैडम’ नहीं कहता, उसे कारण बताओ नोटिस भेज दिया जाता है।

इन आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने पहले ही सफाई दी थी। पूनम ढिल्लों ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि वह किसी भी तरह के कीचड़ उछालने वाले खेल में शामिल नहीं होना चाहतीं। उन्होंने कहा कि यह सब उस व्यक्ति की हताशा को दर्शाता है जिसे जितनी तवज्जो चाहिए थी, उतनी नहीं मिली। दूसरी तरफ, इस्तीफा देने वाले सदस्यों और उपासना सिंह ने FWICE और रजिस्ट्रार से निष्पक्ष और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।