Bhojpuri Actress Anjana Singh Reacts To Khesari Lal Yadav Statements Regarding Casting Couch

Bhojpuri Actress Anjana Singh Reacts To Khesari Lal Yadav Statements Regarding Casting Couch


Anjana Singh On Casting Couch: भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह ने काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं और काम में भी वह यही फार्मूला कायम रखती हैं। इसी वजह से कास्टिंग काउच से वह हमेशा दूर रही।

Anjana Singh

लेकिन अंजना सिंह ने इससे कभी भी इनकार नहीं किया है कि इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल नहीं होता है। अभिनेत्री बताती है कि बस इसके मायने बदल चुके हैं। स्माइल एंड टॉक की आयुष के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की।

खेसारी लाल के बयान पर बोली अंजना सिंह

इंटरव्यू के दौरान जब अंजना सिंह से भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए सवाल किया गया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है? क्योंकि खेसारी लाल कहते हैं कि हर अभिनेत्री यही कहती है की कास्टिंग काउच होता है लेकिन यह कोई नहीं कहता है कि मेरे साथ में हुआ है।

इस पर अंजना सिंह पहले तो हंसने लग जाती है और कहती है कि वह तो कुछ भी कहते हैं। इस पर बात साधते हुए अभिनेत्री ने कहा कि “वह बोलना तो सही चाहते हैं लेकिन आउटपुट आता है तो सुनने में बहुत ही ज्यादा गड़बड़ लगता है। उनका सेंस तो सही रहता है।”

रोल के बदले डिमांड को लेकर की बात

रोल के बदले डिमांड होने वाली बात पर अंजना ने कहा कि “इसके मायने अब बदल चुके हैं। मैं बताती हूं, कास्टिंग काउच को हटा दीजिए। अब वह कास्टिंग काउच नहीं रहा है। अब ऐसा होता है कि हम प्यार करते हैं। इसका मतलब है कि जब तक प्यार रहेगा, तब तक काम मिलता रहेगा। ऐसा कहा भी जा सकता है, लेकिन बाकी हमें नहीं पता है।”

2 साल में ही कर ली थी 25 फिल्में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंजना सिंह ने सिर्फ 21 साल की उम्र में भोजपुरी की मशहूर फिल्म ‘एक और फौलाद’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्टिंग करियर शुरू करने के 2 सालों के अंदर ही उन्होंने 25 फिल्में कर ली थी।