Women Reservation Bill Passed In Lok Sabha PM Narendra Modi Says Thank To All MPs

Women Reservation Bill Passed In Lok Sabha PM Narendra Modi Says Thank To All MPs


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल करार देते हुए गुरुवार (21 सितंबर) को कहा कि मातृशक्ति का भरोसा देश को नई दिशा देगा. पीएम मोदी ने निचले सदन में इस विधेयक को पारित करने में व्यापक सहयोग के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. 20 सितंबर को संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनिम बिल लोकसभा में पास हो गया.

सदन की कार्यवाही जैसे ही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी को सदन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने पूरे सदन का आभार व्यक्त किया.  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा में कल का दिन भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल था.

पीएम मोदी बोले, मातृशक्ति में होगा नई ऊर्जा का संचार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इसके हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं, इसके हकदार सभी दल के सदस्य और सभी दल के नेता भी हैं.’ पीएम मोदी ने कहा कि निचले सदन में विधेयक पारित होने से देश की मातृशक्ति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि जब राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक का अंतिम पड़ाव पूरा कर लेंगे तो देश की मातृशक्ति का भरोसा देश को नई दिशा देगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘मातृशक्ति को नई ऊर्जा देने में आप सबों ने जो सहयोग दिया ह, उसके लिए आप सभी को मैं दिल से अभिनंदन के लिए खड़ा हुआ हूं.’ 

असदुद्दीन ओवैसी ने नहीं किया समर्थन
लोकसभा ने महिला आरक्षण संबंधी संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 बुधवार को करीब आठ घंटे की चर्चा के बाद 2 के मुकाबले 454 वोट से अपनी स्वीकृति दी. निचले सदन में कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने विधेयक का समर्थन किया. हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने विधेयक का विरोध किया. लोकसभा में ओवैसी समेत एआईएमआईएम के दो सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें:-
7 बार जनगणना और सिर्फ 4 बार परिसीमन… महिला आरक्षण बिल से पहले क्यों है जरूरी? जानें इसकी प्रक्रिया और नियम