VHP Leader Vinod Banal on Mamata Banerjee remark of Mrityu kumbh

VHP Leader Vinod Banal on Mamata Banerjee remark of Mrityu kumbh


VHP on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के साथ ही हिंदू संगठन भी ममता की इस टिप्पणी की निंदा कर कर रहे हैं. इस क्रम में अब विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल की प्रतिक्रिया आई है. विनोद बंसल ने ममता बनर्जी के लिए कहा है कि जिनको अपनी राजनैतिक मृत्यु स्पष्ट दिख रही है उन्हें यह मृत्यु कुंभ लग रहा है.

विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है, ‘जिनको मोक्ष दिख रहा है, उनके लिए महाकुंभ और जिनको अपनी राजनैतिक मृत्यु स्पष्ट दिखी उन्हें लग रहा है यह मृत्यु कुंभ…जिसकी रही भावना जैसी.’

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहा था. उन्होंने महाकुंभ 2025 में अव्यवस्थाओं के चलते हो रही मौतों के कारण इसे मृत्यु कुंभ नाम दिया था. पश्चिम बंगाल विधानसभा में उन्होंने कहा, ‘यह मृत्यु कुंभ है. मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र मां गंगा का भी सम्मान करती हूं, लेकिन वहां (प्रयागराज) महाकुंभ के लिए कोई ठोस योजना नजर नहीं आई. अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप की व्यवस्था है लेकिन गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है. मेले में भगदड़ की स्थिति बन जाती है लेकिन ऐसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था करना जरूरी होता है. उन्होंने इसके लिए क्या योजना बनाई है?’

महाकुंभ… भगदड़… और मौतें… 
महाकुंभ में मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ में यूपी सरकार के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राउंड पर मौजूद रिपोर्टर्स के मुताबिक यह संख्या कहीं ज्यादा है. इसी दिन महाकुंभ में तीन भगदड़ होने के भी दावे हैं हालांकि मेला प्रशासन ने बाकी भगदड़ के मामलों में कोई जानकारी नहीं दी. इसके बाद बीते शनिवार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी महाकुंभ की भीड़ के कारण भगदड़ मची. इसमें भी कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें…

Mahakumbh 2025: ‘स्नान लायक नहीं संगम का जल’, जब आई रिपोर्ट तो योगी आदित्यनाथ पर भड़क गए शंकराचार्य