The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Who Is Rhiya Ahir Who Stops Mumbai Police Van During Student Protest In Shivaji Park

0


Who Is Rhiya Ahir: 27 साल की मॉडल और अभिनेत्री रिया अहीर मुंबई में इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का वह जाना माना चेहरा बनकर उभरी है। बताते चलें कि जिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में लेकर जा रही थी, इसी वैन के सामने वह आकर खड़ी हो गई और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की।

Rhiya Ahir

रिया अहीर की प्रोटेस्ट की फोटोज हुईं वायरल

रिया अहीर की कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल होती हुई नजर आ रही है। जिसमें वह शिवाजी पार्क के पास पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश करती नजर आई। जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में आ गई। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की माने तो रिया ने बताया कि वह शाम तकरीबन 4:30 बजे शिवाजी पार्क की तरफ जा रही थी और तभी उन्होंने हिरासत में लिए हुए प्रदर्शनकारियों से भरी एक पुलिस की वैन देख ली।

रिया अहीर को ऐसा लगा कि उन्हें बेवजह लेकर जाया जा रहा है। इसी के चलते वह गाड़ी की तरफ दौड़ने लगी और उसके सामने आकर खड़ी हो गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के नारों ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया था। साथ ही वह जो देख रही थी उसे भी नजर अंदाज नहीं कर सकती थी।

कौन है रिया अहीर?

रिया अहीर के सोशल मीडिया के हिसाब से वह रिया एकौसिया के नाम से भी मशहूर है। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल, एंटरप्रेन्योर और होस्ट भी है। अपने सोशल मीडिया के जरिए वह है और सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है।

खुद का कपड़ों का चलाती है ब्रांड

रिया अहीर ने मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ अपना खुद का लग्जरी कपड़ों का लेबल, रियासत चलाती है। जिसके जरिए वह प्रीमियम कपड़े हाथ से बनती हैं और उन्हें डांस करने का भी काफी शौक है। रिया को कई सारे म्यूजिक वीडियो में भी देखा जा चुका है जिसमें ‘दिलबरा’ भी शामिल है जो फरवरी 2025 में रिलीज किया गया था।

शॉर्ट फिल्म में भी किया काम

रिया अहीर एक शॉर्ट फिल्म दीदी में भी काम कर चुकी है जो भारतीय गांव पर आधारित एक सोशल ड्रामा है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर मुंबई स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान रिया के काम को लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। कई पोस्ट में उन्हें बहुत ही निडर महिला बताया गया है।

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और…’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

0


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नीट विरोध प्रदर्शनों में इंस्टाग्राम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस अहम बैठक में पीएम मोदी ने कई मुद्दों को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा की. इसमें एक अहम मुद्दा छात्रों के साझ जुड़ाव और उनसे कनेक्शन बनाने को लेकर भी रहा, जिसे लेकर पीएम मोदी ने मंत्रियों को सलाह भी दी है.

कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को क्या दी सलाह?

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से एक बेहद अलग और अहम सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार के कितने मंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं? इसके बाद उन्होंने मंत्रियों को सलाह देते हुए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आउटरीज बढ़ाने को कहा है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है कि आज का युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा एक्टिव है, इसलिए सभी मंत्री भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहें. मंत्री सरकार की योजनाओं और कामों के बारे में सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करें और उसके बारे में लोगों और युवाओं को बताएं. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कल गुरुवार (23 जुलाई, 2026) को बनाए गए वीडियो का भी युवाओं से आउटरीच बढ़ाने को लेकर जिक्र किया है. 

पीएम मोदी ने मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने को क्यों कहा?

दरअसल, नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद प्रभावित छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, विशेषकर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. वहीं, जंतर जंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के आंदोलन को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सोशल मीडिया और खासकर इंस्टाग्राम से काफी मदद मिली है. युवा और छात्र आंदोलन, सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी रील्स पोस्ट और शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखकर और ज्यादा छात्र में विरोध में शामिल हो रहे हैं. इसी पैटर्न को देखते हुए पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों से सोशल मीडिया और विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ

Dia Mirza lashes out on pm Narendra modi video on students protest no single word of empathy

0


Dia Mirza On Pm Narendra Modi: दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पीएम ने गुरूवार देर रात अपना वीडियो शेयर किया और छात्रों के पेपर लीक मुद्दे और उनकी मांगों पर खुलकर बात की। जहां पीएम मोदी के इस रिएक्शन के बाद हालात पहले से कहीं ज्यादा शांत हैं तो वहीं सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है। हालांकि अभी भी कुछ लोग पीएम मोदी के रिएक्शन से संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Dia Mirza On Pm Narendra Modi

अभिनेत्री दीया मिर्जा दो खुलकर इस स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रही थीं उन्हें पीएम मोदी का ये रिएक्शन पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया है। दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद तीखे शब्दों में कुछ सवाल दागे हैं।

दीया मिर्जा ने निराशा जाहिर करते हुए पूछा है, ‘अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के लिए, मरने वाले बच्चों के लिए, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय धैर्य के लिए, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं। आखिर यह कितना मुश्किल हो सकता है सर?’

उन्होंने ये भी कहा कि इतना इंतजार करने के बाद भी उनके संबोधन में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे दुखी छात्रों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।दीया ने कहा, ‘इस मामले पर बोलने के लिए आपको 47 दिन लग गए और अब भी आपने कुछ नहीं कहा। ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लाखों दिल जो टूटे हैं उनका घाव भर सके।’

दीया मिर्जा का ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें इस तरह का स्टैंड लेने के लिए काफी प्यार भी मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सच सामने लाने के लिए आपका धन्यवाद। दूसरे यूजर ने कहा कि आपने बिल्कुल सही बात कही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शुरुआत से छात्रों का साथ देने और अपनी बात मजबूती से रखने के लिए दीया मिर्जा को सलाम।

केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

0


केंद्र सरकार ने दिल्ली में जारी स्टूडेंट प्रोटेस्ट कोलेकर अहम सुरक्षा कदम उठाए हैं. सरकार ने छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 10 और कंपनियों को एयरलिफ्ट का निर्देश जारी किया है. सीआईएफ ने भी दिल्ली मेट्रो सुरक्षा यूनिट के कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं. 

पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक को लेकर देशभर से प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं. साथ ही वह शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

दिल्ली में हुई रिव्यू मीटिंग में क्या फैसला?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में हुई रिव्यू मीटिंग में फैसला किया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में तैनात की जानेवाली सभी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज यूनिट की योजना से पहले रिपोर्ट करना चाहिए. अगले कुछ दिन में करीबन 150 सीएपीएफ कंपनियों को तैनात किए जाने की उम्मीद है. 

एक सीएपीएफ में लगभग 100 कर्मी होते हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने दिल्ली पुलिस की मदद के लिए पहले से ही 100 सीएपीएफ कंपनियां तैनात हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सीआरपीएफ की 100 कंपनियों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है. 

बंगाल से किए जा चुकी CRPF की 20 कंपनियां एयरलिफ्ट

इससे पहले सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय राजधानी तक सीआरपीएफ की 20 कंपनियों को एयरलिफ्ट किया गया. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आरएएफ की तीन यूनिट, एसएसबी, बीएसएफ और आईटीबीपुी के जवानों को तैनात किया गया है. 

सीआईएफ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो यूनिट के जवानों को सिर्फ इमरजेंसी छुट्टी ही दी जा रही है. सुरक्षा के हालातों को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में मेट्रो स्टेशनों पर ज्यादा जवानों की जरूरत है. सीआईएसएफ ने 250 स्टेशनों पर आतंकवाद रोधी सुरक्षा के लिए 13000 जवानों को तैनात किया गया है. पिछले चार दिनों से मेट्रो के 15 से 17 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. वहीं, सीजेपी ने प्रदर्शन जारी रखने को कहा है. 

Fact Check: Was Seema Haider’s mother Hindu? Photo with her father surfaces; know the truth

0


Seema Haider’s Parents Photo: सीमा हैदर इस वक्त कई चीजों को लेकर चर्चा में हैं। कभी कभी वो ऐसे वीडियोज साझा कर देती हैं कि बुरी तरह से ट्रोल होती है। लेकिन अब जो एक तस्वीर सामने आई है वो सीमा हैदर ने खुद ही साझा की है।

Seema Haider

इस तस्वीर में दो लोगों को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को seema____sachin10 नाम की आईडी से साझा किया गया है और लिखा है, ”अम्मी और अब्बू।” जी हां, ये सीमा हैदर के माता पिता है जो कि पाकिस्तान में थे। सीमा हैदर वहीं पैदा हुईं, पढ़ीं लिखीं और शादी की। हालांकि किसी को ये नहीं पता था कि एक दिन आएगा कि वो इंडिया आ जाएंगी।

क्या है सच्चाई?

सीमा हैदर की मां और पिता के नाम से जिस तस्वीर को वायरल किया जा रहा है वो काफी अलग है। साफ नजर आ रहा है कि वो सीमा हैदर ही हैं। क्योंकि पाकिस्तान में बिंदी नहीं लगाई जाती है और इस तस्वीर में जो महिला है वो बिंदी लगाए हुए हैं। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि क्या उनकी मां हिंदू थीं?

बता दें कि ये पूरी तरह से फर्जी और एआई से एडिट की हुई तस्वीर है। सीमा हैदर इंडिया में हैं और ऐसे में उनके पास मां-बाप की तस्वीर आना काफी मुश्किल है। ऐसा लग रहा है कि सीमा हैदर ही इस तस्वीर में नजर आ रही हैं। सीमा हैदर सचिन मीणा के प्यार में पड़कर इंडिया आ गईं थीं। उन्होंने इस दौरान अपने पाकिस्तान पति को तलाक तक नहीं दिया था। गुलाम हैदर ने सीमा के इंडिया आने के बाद कई तरह की वीडियोज साझा किए थे लेकिन कभी सीमा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”आप अपनी मम्मी की तरह लग रहे हो।” एक ने लिखा, ”हायईईई आप तो बिल्कुल अम्मी जैसी हो।” एक ने लिखा, ”असल में ये पूरी फोटो ही नकली है और हमारे ज़माने का पाकिस्तानी पहनावा ऐसा बिल्कुल नहीं दिखता था।” सीमा हैदर की तरफ से इन कमेंट्स पर फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान

0


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आतंकी साज़िश रोकने को पुलिस ने लगाए FRS कैमरे।

देश की सरकार, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं से संबंधित व्यवस्थाओं के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को एक बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि नई दिल्ली जिले में सीजेपी के प्रदर्शन स्थल पर 216 वांटेड अपराधी पहुंचे थे, जिसमें से अब तक 215 वांटेड अपराधियों की पहचान प्रदर्शन स्थल के आसपास लगाए गए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों के जरिए हो चुकी है.

सूत्रों के मुताबिक, इन 215 वांटेड अपराधियों में कई ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में तलाश जारी है. दावा किया जा रहा है कि इनमें से कई लोग हिंसा भड़काने और दंगा जैसी स्थिति पैदा करने की मंशा से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं. ABP न्यूज के पास इन कथित अपराधियों की तस्वीरें और संबंधित जानकारी मौजूद है.

दिल्ली के अन्य इलाकों में आपराधिक घटनाओं में कमी

सूत्रों का यह भी दावा है कि बड़ी संख्या में अपराधियों के प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहने के कारण दिल्ली के अन्य इलाकों में अपराध की घटनाओं में कमी दर्ज की गई. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन वांटेड अपराधियों का अब नया ठिकाना बन गया है? दिल्ली पुलिस के FRS कैमरों ने कथित तौर पर प्रदर्शन में शामिल इन संदिग्धों की पहचान की है, जो आमतौर पर दिल्ली पुलिस तमाम बड़े भीड़-भाड़ वाले इवेंट्स पर लगाती है. 

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर क्यों लगाए FRS कैमरे?

दरअसल, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को यह गुप्त सूचनाएं मिली हैं कि दिल्ली में जंतर मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन पर सीमा पार के आतंकवादी संगठन अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं और वो देश का माहौल खराब करने के लिए साजिश रच रहे हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले के मौजूदा हालात को देखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर फेशियल रिकॉगनिशन सिस्टम (FRS) कैमरे लगाए हैं, ताकि जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन में असामाजिक तत्व, अपराधी किस्म के लोग, वांटेड क्रिमिनलस या एंटी सोशल एलिमेंट न घुस पाएं. 

यह भी पढ़ेंः एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज



Actor Shakespeare Tripathy Joins Adult Film Industry After Facing Job Shortage His Sister Leslie Reveals

0


Shakespeare Tripathy Joins Adult Film Industry: ऐसा जरूरी नहीं है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में आने वाले हर एक एक्टर की किस्मत चमक ही जाएगी। कई बार देखने के लिए मिला है कि काफी सारे लोग अच्छे-अच्छे टीवी शोस या फिल्मों में काम करने के बाद बी ग्रेड या पॉर्न मूवीज करने पर मजबूर हो जाते हैं।

Shakespeare Tripathy

आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिनका नाम शेक्सपियर त्रिपाठी है। जिन्हें मजबूरी में ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर पवन इंडस्ट्री ज्वाइन करनी पड़ी। शेक्सपियर की बहन और राइटर-एक्ट्रेस लेस्ली त्रिपाठी ने अपने भाई की प्रोफेशन को लेकर बात की है।

मजबूरी में बना पोर्न स्टार

लेस्ली नहीं खुलासा किया है कि शेक्सपियर अपने काम को लेकर काफी ज्यादा गंभीर है। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने भाई की प्रोफेशन को लेकर बात की और बताया कि “कोविड के वक्त हर किसी के पास काम नहीं था। तब मेरा भाई भी काम ढूंढ रहा था।”

लेस्ली ने आगे बताया कि “वह घर पर बोर हो रहा था और कमाई का उसको कोई भी नजरिया नहीं मिल रहा था। यह 2021 की बात है तो उसने यह काम करना शुरू कर दिया। हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह किस फील्ड में काम कर रहा है। बस इतना जानते थे कि वह शूटिंग करने जा रहा है।”

लोगो ने दी गालियां

लेस्ली ने आगे बताया कि “कुछ दिन के बाद में उसके वीडियो सामने आए और काफी सारे लोगों ने मुझे ताना मारना शुरू कर दिया था। उन्हें यह सब देखकर मजा आने लगा था और लोगों ने अश्लील चीजों में टैग करना शुरू कर दिया था। लोग गालियां देने लगे थे और पापा को भी गालियां देने लगे थे।”

लेस्ली बताती है कि “हमें ऐसा लगा कि यह फेक है और हमने अपने भाई को बताया कि देखो तुम्हारी फोटो लगाकर क्या-क्या बनाया जा रहा है। तो उसने कहा कि यह फेक नहीं है और मैंने यह काम अभी-अभी शुरू किया है। हम लोगों ने कहा कि क्यों तो उसने कहा कि मैं आप लोगों से यह बात डिस्कस नहीं करना चाहता था।”

भाई को मानती थी अच्छा एक्टर

लेस्ली ने बताया कि “हमें अच्छा नहीं लगा था क्योंकि मैं अपने भाई को एक बहुत ही अच्छा एक्टर मानती थी। उसने धोनी से लेकर अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जैसे कलाकारों के साथ में काम किया है। लेकिन उसने मजबूरी में यह काम किया और आज भी हमें ताने मिलते हैं।”

इमोशनल हुईं लेस्ली

शेक्सपियर त्रिपाठी की बहन आगे यह भी कहा कि “मेरे भाई की कहानी यह बताती है कि इंडस्ट्री में हर एक कलाकार आगे नहीं बढ़ पाता है और काफी सारे बड़े कलाकारों के साथ में काम करके भी आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं।” इसके बाद वह काफी इमोशनल हो गई थी।

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले

0


नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, जवाबदेही तय करने और जांच को तेज करने के लिए कई बड़े फैसलों की घोषणा की है.

सरकार ने ऐलान किया है कि नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा, ताकि आरोपियों के खिलाफ मामलों का जल्द निपटारा हो सके. इसके साथ ही परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए संसद में नया विधेयक लाने की तैयारी भी की जा रही है.

प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने शिक्षा सचिव को बदल दिया है. वहीं, जवाबदेही तय करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है.

एक्शन में मोदी सरकार

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और अभ्यर्थियों पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा. इसके अलावा, पेपर लीक प्रकरण से जुड़े उन अभ्यर्थियों के परिवारों को उचित मुआवजा देने का फैसला किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर इस मामले से जुड़े तनाव के कारण आत्महत्या कर ली.

इधर, दिल्ली पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया है. यह STF पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत बनाई गई है.

नई गठित STF UPSC, SSC, रेलवे भर्ती, IBPS, NTA और केंद्र सरकार की अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक तथा अनियमितताओं की जांच करेगी. केंद्र सरकार भविष्य में जिन परीक्षा संस्थाओं को अधिसूचित करेगी, उनके मामलों की जांच भी यही STF करेगी. सरकार का उद्देश्य जांच को अधिक पेशेवर, प्रभावी और समयबद्ध बनाना है, ताकि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

STF अभियोजन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेगी, जिससे अदालतों में मामलों की सुनवाई तेजी से हो सके. इस विशेष इकाई की कमान क्राइम ब्रांच के डीसीपी के पास होगी, जबकि स्पेशल सीपी (क्राइम ब्रांच) इसके पूरे कामकाज की निगरानी करेंगे.

सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में छात्रों का विश्वास बहाल करना, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

Manushi Chhillar given NEET exam; the paper was leaked in 2015—she opens up about the pain

0


Manushi Chhillar on NEET Exam: जंतर मंतर में इस वक्त NEET पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है। स्टूडेंट्स इकट्ठा हो रहे हैं और लगातार प्रदर्शन जारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अदाकारा ऐसी भी है जिसने NEET का पेपर दिया था और वो लीक हो गया था।

Manushi Chhillar

इसके बाद अभिनेत्री को दोबारा पेपर देना पड़ा था। जी हां, ये एक्ट्रेस इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है और अक्षय कुमार के साथ अपने करियर की शुरुआत कर चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की। उन्होंने इसको लेकर खुद बड़ा राज खोला है।

मानुषी ने साल 2015 में NEET का पेपर दिया था और वो लीक हो गया था। इसके बाद दोबारा उन्होंने तैयारी की थी और पेपर दिया था। इसके अलावा प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए मानुषी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात लिखी है।

मानुषी छिल्लर ने लिखा लंबा चौड़ा नोट

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर साझा करते हुए मानुषी छिल्लर ने लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उनका कहना है, ”मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि एक असमान दुनिया में, शिक्षा ही सबसे बड़ा बराबरी लाने वाला ज़रिया है। जो लोग कह रहे हैं कि “बस इसे दोबारा लिख ​​दो,” वे असल बात नहीं समझ रहे हैं। हमें संवेदनशीलता दिखानी होगी। मैंने भी 2015 में पेपर लीक होने की वजह से दो बार परीक्षा दी थी। यह सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं है; यह सालों की कड़ी मेहनत, रातों की नींद खोने, त्याग और उम्मीदों का नतीजा होती है। तब हमने अपने सिस्टम की कमियों को स्वीकार किया और जो समाधान दिया गया, उसे मान लिया। अब, एक दशक बाद, हम बदलाव की उम्मीद करते हैं।”

डॉक्टर बनने का सपना

मानुषी ने आगे लिखा, ”डॉक्टर बनने के अपने सपने की असल कीमत का एहसास तब होता है जब आप किसी कोचिंग सेंटर में होते हैं, जहाँ माता-पिता अपनी हैसियत से ज़्यादा कर्ज़ लेकर बच्चों को पढ़ने भेजते हैं, या जहाँ लोग सालों से परीक्षा पास करने की कोशिश कर रहे होते हैं। ये वही साल थे जब महामारी के कारण मैं अपने शुरुआती बिसवें (twenties) में घर पर बैठकर हताश महसूस कर रहा था, देरी का सामना कर रहा था-एक ऐसा दौर जब इंसान बस कुछ सार्थक और असरदार करना चाहता है। सोच सीधी-सी है: शिक्षा सब कुछ बदल सकती है। आइए हम करुणा को अपना मार्गदर्शक बनाएं। समझदारी हमें एकजुट करे। और हम कभी न भूलें कि हमारे युवा ही हमारा भविष्य हैं।” मानुषी छिल्लर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म पृथ्वीराज से की थी।

‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, जानिए किस दिन 'जी सिनेमा' पर धमाका करने आ रही है फिल्म

0



Azaad: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक्शन-ड्रामा फिल्म गोविंद की कहानी है, जो एक युवा अस्तबल कर्मचारी है। आज़ाद नाम के एक जोशीले घोड़े के साथ उसका अनोखा रिश्ता ..