Shilpa Shirodkar Shocking Revelation: शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा का गाना ‘छैया छैया’ आज भी बॉलीवुड का सबसे आईकॉनिक गाना माना जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने के लिए मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि शिल्पा शिरोडकर पहली पसंद थी। हाल ही में शिल्पा ने इस गाने को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में हाल ही में शिल्पा शिरोडकर को देखा गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि छैया छैया गाने की कोरियोग्राफर फराह खान को ऐसा लगा था कि वह इस गाने के लिए मोटी है। शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने उनसे सवाल किया कि “शिल्पा मैम मुझे एक बात पता चली है कि मशहूर गाना छैया छैया असल में आप करने वाली थी?”
15 दिन तक खाई उबली सब्जियां
तब इस पर शिल्पा ने बात करते हुए कहा कि “हां, फराह खान यह गाना मेरे पास में लेकर आई थी और उन्होंने कहा था कि यह एक गाना है लेकिन मैं तुम्हें 15 दिन दूंगी। अपना वजन कम कर लो तो मैंने 15 दिन तक उबली हुई सब्जियां खाई थी। मेरा वजन तो काम हो गया था लेकिन फरहा के हिसाब से उतना नहीं हुआ था।”
शिल्पा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “इसी वजह से वह वापस आई और उन्होंने मुझे कहा कि सॉरी लेकिन तुम अभी भी मोटी हो और हम तुम्हें इस गाने के लिए नहीं ले सकते हैं। इसके बाद इस गाने को मलाइका अरोड़ा को करने को दिया गया। मतलब कि मैं झूठ नहीं कह रही हूं मैं मोटी थी। इसी वजह से मुझे यह गाना नहीं मिल पाया। फराह के मुताबिक मैं 100 किलो की थी लेकिन मैं 100 किलो की नहीं थी।”
शिल्पा शिरोडकर के इस खुलासे के बाद में वहां पर मौजूद सब लोग हैरान रह गए थे। इसके बाद शिल्पा ने जज गीता कपूर की तरफ देखा और कहा कि उन्होंने खुद इस घटना को देखा था और गीता ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि हां तब मैं असिस्टेंट थी। इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि “मुझे एक बात तो माननी पड़ेगी कि वह बहुत ही निस्वार्थ और ईमानदार हैं। नेशनल टीवी पर कोई भी उन्हें हीरोइन नहीं कहता है।”
शिल्पा शिरोडकर का करियर
अगर हम शिल्पा शिरोडकर की बात करें तो आपको बता दें कि काफी साल पहले उन्होंने फिल्मों से लेकर टेलीविजन में काफी बेहतरीन काम किया है। अब के दशक में उन्हें सबसे हॉट अभिनेत्री की लिस्ट में गिना जाता था। उन्होंने किशन कन्हैया और हम जैसी कई हिट फिल्में भी दी हैं। बिग बॉस 18 में उन्होंने अपने गेम से हर किसी को इंप्रेस किया।



