Senior Journalist Suresh Jethva Reveals Rekha Followed Amitabh Bachchan Working Style And Secretly Copied His Habits

Senior Journalist Suresh Jethva Reveals Rekha Followed Amitabh Bachchan Working Style And Secretly Copied His Habits


Rekha Copying Amitabh Bachchan Habits: अमिताभ बच्चन और रेखा आज के वक्त में इंडस्ट्री के बेहद बड़े नाम बन चुके हैं। बताया जाता है कि 70 के दशक में दोनों का अफेयर भी हुआ करता था। लेकिन 80 के दशक की शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

Rekha Amitabh Bachchan

इसके बावजूद आज भी दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा होती है। आए दिन दोनों के रिश्ते को लेकर बड़े-बड़े खुलासे भी होते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में एक मशहूर फोटो जर्नलिस्ट ने दोनों को लेकर एक राज खोल दिया है। जर्नलिस्ट की माने तो रेखा, अमिताभ के काम करने के तरीके और उनकी आदतों को ही अपना लेती थी।

रेखा और अमिताभ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ा हुआ एक राज फोटो जर्नलिस्ट सुरेश जेठवा ने हाल ही में खोलकर रख दिया है। हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया की सफलता प्राप्त होने के बाद में अमिताभ ने अपनी आदतों को पूरी तरीके से लिमिटेड कर दिया था।

जर्नलिस्ट की माने तो अमिताभ शुरू से ही कम बोलने वाले शख्स रहे हैं और वही उनकी फिल्में चलने के बाद में उन्होंने अपना रवैया काफी ज्यादा बदल दिया था। वह बहुत ही लिमिटेड लोगों से मिलते थे और बात किया करते थे।

सुरेश से जब अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने खुलासा किया कि “एक बात मैंने जरूर देखी थी कि जब अमिताभ की फिल्में चलने लग गई थी तो उन्होंने हर चीज से पूरी तरीके से दूरी बना ली थी। वह लिमिटेड लोगों से बात करते थे और उनका जो स्टाइल था उसे बाद में रेखा ने भी अपना लिया था।”

आगे बात करते हुए सुरेश ने बताया कि “पहले तो वह ऐसा नहीं किया करती थी। रेखा सबसे मिलती थी और बातें भी करती थी। लेकिन बाद में रेखा ने भी सबसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था क्योंकि उनकी अमिताभ के साथ में फिल्में हिट होने लग गई थी। इसीलिए रेखा भी निकल पड़ी थी।”

अमिताभ के हिसाब से काम किया करती थी रेखा

सुरेश ने आगे यह भी बताया कि मिस्टर नटवरलाल फिल्म के हिट हो जाने के बाद में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा था। इस पर बात करते हुए जर्नलिस्ट ने कहा कि मैंने देखा था कि रेखा, अमिताभ के हिसाब से ही काम करने लग गई थी। मुझे तो ऐसा लगता था कि वह अमिताभ से पूछ कर ही काम किया करती थी कि फोटो दूं या ना दूं। इंटरव्यू दूं या ना दूं। जिनके साथ में उनकी काफी ज्यादा बनती थी वह उन्हीं से बात किया करती थी। नए लोगों के साथ में मुझे ऐसा नहीं लगता है कि वह बात किया करती थी।

अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्में

अगर हम अमिताभ बच्चन और रेखा की साथ की फिल्मों की बात करें तो यह तकरीबन दर्जन भर फिल्में हैं। दोनों ने मिस्टर नटवरलाल, सिलसिला, नमक हराम, दो अनजाने, खून पसीना, अलाप, गंगा की सौगंध और सुहाग के अलावा और भी कई फिल्में दी थी।