Rahul Gandhi targeted BJP Over death of Dalit youth inside police station in Dewas

Rahul Gandhi targeted BJP Over death of Dalit youth inside police station in Dewas


Rahul Gandhi On Dewas Incident: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (30 दिसंबर, 2024) को दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की हत्या और ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं के साथ की गई बर्बरता की घटनाओं को दुखद और शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं बीजेपी की मनुवादी सोच का परिणाम हैं और इसके पीछे सरकार की शह है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक तरफ मध्यप्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई. दूसरी तरफ ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा गया है. ये दोनो घटनाएं दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय हैं. बीजेपी की मनुवादी सोच के कारण उनके शासन वाले राज्यों में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं – सरकार की शह के बिना ये संभव नहीं है.”

‘ऐसी बर्बरता नहीं की जाएगी बर्दाश्त’

उन्होंने आगे कहा, “देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हम उनके साथ हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे.”

क्या है देवास का मामला?

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दलित युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. पुलिस ने मुकेश लोंगरे नाम के शख्स को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. इसे लेकर थाने का घेराव भी किया गया. देवास के एसपी ने इस मामले में थाने के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Goa EDM Festival: गोवा में EDM फेस्टिवल के दौरान दिल्ली के युवक की मौत, डांस करते-करते हो गया था बेहोश