Shivangi Joshi Childhood Molestation: रियलिटी शो लॉक अप 2 में धीरे धीरे सभी कंटेस्टेंट अपनी लाइफ के डार्क सीक्रेट रिवील कर रहे हैं। इस बार अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने अपनी लाइफ के हैरान करने वाला सबसे बुरा सीक्रेट से पर्दा उठाया है। शिवांगी जोशी ने अपने साथ हुए चाइल्डहुड मोलेस्टेशन का किस्सा सुनाया है जिसने हर किसी की आंखो को आंसुओं से भिगो दिया है।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये हैं कि शिवांगी जिस शख्स को मामा बोलती थी उसी ने उन्हें हैरेस किया। शिवांगी जोशी से पहले हर्षद चोपड़ा और राम कपूर भी बचपन में अपने साथ हुई हैरेसमेंट की घटना के बारे में बता चुके हैं, ऐसे में शिवांगी जोशी ने शिवांगी ने पहले उन्हें थैंक्यू कहा और बताया कि उन्हीं से उन्हें इसपर बात करने की हिम्मत मिली है।
मां के मुंह बोले भाई ने किया गंदा काम
इसके बाद शिवांगी जोशी ने बताया कि कैसे वो बचपन में शोषण का शिकार हुई और इसका उनके दिमाग पर क्या असर छूट गया। शिवांगी के साथ मां के मुंहबोले भाई ने की गलत हरकत शिवांगी ने बताया कि वह शख्स उनकी मां का मुंहबोला भाई था और वह उन्हें मामा जी बोलती थीं। शिवांगी ने बताया कि यह उस वक्त की बात है जब वह मुंबई आने की तैयारी कर रही थीं।
गाड़ी चलाने की एक्टिंग
शिवांगी ने कहा कि उस शख्स ने कहा कि बॉम्बे जा रहे हो, एक्टर बनना है तो एक्टिंग वाली गाड़ी चलानी भी आनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने शिवांगी को अपनी गोद में बैठने को कहा और बताया कि कैसे ड्राइव करते हैं। शिवांगी ने फिर कहा, ‘मैं बैठी थी, मुझे समझ नहीं आता था क्या हो रहा है। लेकिन एक पॉइंट के बाद मुझे अच्छा नहीं लगा।’
शिवांगी ने फिर अपने आंसू पोछते हुए एक और इंसिडेंट के बारे में बताया जब एक आदमी उनके घर आया एक रात और उनके पैरेंट्स घर पर नहीं थे। शिवांगी बोलीं, ‘वो मुझे समझाने लगे कि बच्चे आप बॉम्बे जा रहे…ऐसा ऐसा होता है। अचानक उन्होंने मुझे पास बुलाया और पकड़ने लगे।’
इंटीमेट सीन के लिए तैयारी
शिवांगी के मुताबिक उस शख्स का कहना था कि एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें इंटीमेट सीन के लिए तैयार रहना होगा। उसने कहा कि जैसे मम्मा आपको माथे पर किस करती है, वैसे आपको शूटिंग में भी करेंगे। शिवांगी ने बताया कि वह उन्हें माथे पर किस, फिर गाल पर लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें धक्का दे दिया तो उस शख्स ने गुस्से में एक्ट्रेस को नीचे गिरा दिया।
शिवांगी के दिमाग पर बुरा असर
शिवांगी बोलीं कि अच्छा हुआ मम्मी-पापा टाइम पर आ गए थे और उन्होंने फिर बहुत मारा उसे और घर से निकाल दिया। शिवांगी इस इन्सिडेंट से इतनी घबरा गई थीं कि फिर वह कुछ दिन स्कूल ही नहीं गईं। इसके अलावा इसी इन्सिडेंट के बाद से उनके पैरेंट्स उनको लेकर और भी ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए।”
शिवांगी की ये स्टोरी सुन एक एक कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू आ गए। शिल्पा शिंदे हर्षद चोपड़ा बार बार अपनी आंखों के आंसू पोछते दिखाई दिए। इसके साथ ही शिवांगी जोशी की फैंस भी पूरी तरह से शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को डिस्कस कर रहे हैं।



