Pralhad Joshi Statement On ECI Notice To Rahul Gandhi Over Panauti Remarks To Pm Modi

Pralhad Joshi Statement On ECI Notice To Rahul Gandhi Over Panauti Remarks To Pm Modi


Pralhad Joshi on Rahul Gandhi Controversial Remarks: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पनौती और जेबकतरे वाली व‍िवाद‍ित ट‍िप्‍पणी के मामले में भारत के न‍िर्वाचन आयोग ने संज्ञान ल‍िया है. इस मामले पर प्राप्‍त श‍िकायत चुनाव आयोग ने नोट‍िस जारी क‍िया है. नोट‍िस पर पूछे गए एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर न‍िशाना साधा है. 

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, ‘राहुल गांधी सबसे गैर-जिम्मेदार हैं और बहुत निम्न स्तर की भाषा बोलते हैं. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल ने एक बार फिर दिखाया है कि वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं…मैं राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करता हूं. कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी की ओर से माफी मांगनी चाहिए.

मध्‍य प्रदेश सीएम चौहान ने भी की थी राहुल के बयान की न‍िंदा 

व‍िवाद‍ित बयान पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज स‍िंह चौहान ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था क‍ि वो राष्ट्रीय शर्म हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में विद्वेष से इतने भरे हैं कि उन्होंने देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त की. जब सारी जनता की आंखों में आंसू थे और तब राहुल गांधी आनंद मना रहे थे, बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता. राहुल बाबा अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त कर के मानेंगे.  

क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की हार पर बोले थे राहुल गांधी 

गौरतलब है क‍ि राजस्‍थान रैली में राहुल गांधी ने भारत-ऑस्‍ट्रेल‍िया फाइनल मैच में भारतीय टीम की हार पर लोगों से बात करते हुए कहा था क‍ि हमारे लड़के मैच जीत रहे थे लेकिन एक पनौती की वजह से मैच हार गए. राहुल ने यह भी कहा था कि क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद स्टेडियम में पीएम मोदी की उपस्थिति देश की टीम के लिए दुर्भाग्य लेकर आई और वह मैच हार गई. 

यह भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी हैं पनौती’, राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान, शिवराज से लेकर फडणवीस तक ने दिए ये रिएक्शन

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स