Firhad Hakim Resignation: ‘यह सिर्फ कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है’, मेयर पद छोड़ने के बाद भावुक हुए फिरहाद हकीम

Firhad Hakim Resignation: ‘यह सिर्फ कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है’, मेयर पद छोड़ने के बाद भावुक हुए फिरहाद हकीम


फिरहाद हकीम ने कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अवसर दिया गया था. फिरहाद हकीम ने कहा कि दिसंबर 2018 में पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के अचानक इस्तीफा देने के बाद कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पार्षदों ने उन्हें मेयर के रूप में चुना था. इसके बाद से उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

फिरहाद हकीम ने कहा कि मेयर का पद केवल एक कुर्सी नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. उनका मानना है कि इस पद पर रहते हुए जनता और शहर के प्रति जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण होती है. इसी सोच के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास किया. फिरहाद हकीम ने कहा कि अब वह इस जिम्मेदारी को आगे नहीं निभा सकते हैं और इसी कारण उन्होंने मेयर पद छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले सभी पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया. उनके इस्तीफे के बाद अब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नए मेयर के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: विधायक टूटे लेकिन सांसदों को नहीं जाने देंगे…, TMC के बिखड़े किले को संभालने के लिए नींद से जगी ममता

बॉबी हकीम के नाम से मशहूर  फिरहाद

फिरहाद हकीम, जिन्हें बॉबी हकीम के नाम से भी जाना जाता है, दिसंबर 2018 से कोलकाता नगर निगम (KMC) के मेयर थे. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल और TMC के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं. कई रिपोर्टों में कहा गया है कि हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और पार्टी के अंदर बढ़ते मतभेदों के बीच उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: ‘मां-पापा माफ कर देना, दोबारा…’, सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट