सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निलंबन मामले पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने सभापति से मांगी माफी, सुनवाई 1 दिसंबर तक लिए टली

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निलंबन मामले पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने सभापति से मांगी माफी, सुनवाई 1 दिसंबर तक लिए टली


Raghav Chadha Suspension: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा से निलंबन के मामले में निर्देश के तहत शुक्रवार (24 नवंबर) सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से माफी मांग ली है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को ये जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक बार विशेषाधिकार कमेटी के सामने भी पेश होना पड़ सकता है. 

पूरे मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान आप नेता  चड्ढा से कहा था कि वो सभापति जगदीप धनखड़ से मिलकर माफी मांग लें. इसके बाद सभापति विचार करेंगे. 

राघव चड्ढा ने क्या कहा था?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा था,  ”कोर्ट का आदेश है कि मैं राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़) से व्यक्तिगत रूप से मिलूं. इसको देखते हुए और अपने निलंबन को लेकर सभापति के साथ जल्द से जल्द बैठक करने के लिए समय मांगा है.”