Pakistani actress Fiza ali gets heavily trolled for recording a romantic car reel in front of her daughter

Pakistani actress Fiza ali gets heavily trolled for recording a romantic car reel in front of her daughter


पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस, मॉडल और होस्ट फिजा अली ने कुछ वक्त पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद में वह काफी ज्यादा ट्रोल होती हुई भी नजर आई थी। फिजा ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे पति के साथ में एक रोमांटिक वीडियो शेयर की जिसमें एक्ट्रेस कार में अपने पति के साथ रील बनाती हुई नजर आई।

fiza ali

दूसरे पति संग रोमांटिक हुईं फ़िज़ा

फिजा अली वायरल वीडियो में शाहरुख खान के गाने ‘तौबा, तुम्हारे ये इशारे’ पर अपने पति के साथ कार में रोमांटिक होती हुई नजर आ रही है। वह अपने पति की बाहों में देखी जा सकती हैं। इस दौरान फिजा की बेटी भी उनके साथ में कार में ही थी। जो अपने माता-पिता का वीडियो शूट कर रही थी।

बेटी के सामने ऐसी हरकत करने पर ट्रोल हुईं फिजा

इसके बाद में बेटी के सामने पति के साथ रोमांटिक होने पर फिजा अली को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। पाकिस्तानी लोगों द्वारा कहा गया कि फिजा अली को बच्ची के सामने इस तरीके की हरकतें नहीं करनी चाहिए। एक यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि फिजा को शर्म आनी चाहिए।

फिजा अली ने रचाई हैं दो शादियां

फिजा अली के बारे में अगर हम बात करें तो बता दें कि वह अक्सर विवादों में आती रहती हैं। उन्होंने दो शादियां की है। एक्ट्रेस की पहली शादी साल 2007 में हुई थी और 2017 में दोनों का तलाक हो गया। पहली शादी से उन्हें एक बेटी है। फिर 41 साल की उम्र में फिजा अली ने 2026 में दूसरी शादी की और हर किसी को हैरान कर दिया।