On Suspension From BSP MP Danish Ali Says BSP Chief Mayawati Decision Is Unfortunate | BSP से निलंबन पर सांसद दानिश अली बोले

On Suspension From BSP MP Danish Ali Says BSP Chief Mayawati Decision Is Unfortunate | BSP से निलंबन पर सांसद दानिश अली बोले


Danish Ali On Mayawati: बहुजन समाज पार्टी से शनिवार (9 दिसंबर) को निकाले जाने के बाद सांसद दानिश अली की पहली प्रतिक्रया आई है. उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. 

दानिश अली को यह कहते हुए बीएसपी से निकाला गया है कि उन्होंने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और अनुशासन का पालन नहीं किया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, निलंबित बीएसपी नेता दानिश अली ने कहा, “…मुझे हमेशा बहन जी (मायावती) का बहुत समर्थन मिला है लेकिन उनका आज का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया और कभी भी कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया…”

उन्होंने कहा, ”मैंने बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध जरूर किया है और आगे भी करता रहूंगा. चंद पूंजीपतियों की लूट के खिलाफ मैंने आवाज उठाई है और आगे भी उठाता रहूंगा, यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है और मैं इसकी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं.”