Sachin Tendulker Cricket: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट की हर फॉर्म से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके दिल में अभी भी सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट ही बसता है। सचिन तेंदुलकर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर बल्ला थामे दिखाई दे रहे हैं लेकिन जो सबसे खास बात है वो है उनकी टीम। दरअसल, सचिन तेंदुलकर इन वीडियो में अपनी बहू सानिया और बेटी सारा के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे भी मजेदार बात ये है कि सचिन किसी ग्राउंड में क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं बल्कि वो हजारों फिट की ऊंचाई पर प्राइवेट जेट में क्रिकेट का आनंद लेते और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस के दिलों पर छा गया है। हर कोई बहू सानिया और बेटी सारा के साथ सचिन की बॉन्डिंग का फैन दिखाई दे रहे है। इस दौरान सानिया जहां सचिन को बॉलिंग कराती हैं तो वहीं सारा कैच पकड़कर सचिन को क्लीन बोल्ड कर देती हैं और इसके बाद सभी खूब इंजॉय करते हैं।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने इसी साल बेटे अर्जुन की शादी उनकी गर्लफ्रेंड सानिया के साथ करा दी है। इसके बाद अब सारा तेंदुलकर की शादी का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।



