Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया की जानी-मानी इनफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है। ₹370 की बिरयानी को लेकर जो बवाल हुआ वह पहले ही थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब इसी बीच अपूर्वा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

अपूर्वा मखीजा का विवादों से गहरा नाता है। उनका एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और इसमें वह कंप्रोमाइज करने के लिए तैयार हैं ऐसा कहती हुई नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसके लिए और कितने में यह कंप्रोमाइज करने के लिए तैयार हो सकती हैं।
अपूर्वा ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट
अपूर्वा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना है और इसमें वह कहती है कि “मैं ₹2 के रोल के लिए किसी के साथ नहीं सोऊंगी। अगर कोई दुबई का शेख 10 से 15 करोड रुपए फेंक कर मारेगा तो शायद सोच सकती हूं। लेकिन किसी रोल के लिए नहीं।”
अपूर्वा ने इस वायरल हो रहे वीडियो में यह भी बताया कि किस तरीके से एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनको अप्रोच किया था और उसकी बात सुनकर उन्हें खतरा महसूस हुआ था। उन्होंने अपनी मैनेजर का उस कास्टिंग डायरेक्टर को नंबर दे दिया था और इस बातचीत को उनकी एक दोस्त ने सुन लिया था। उसे लगता है कि अपूर्व किसी को डेट कर रही है।
लोगों ने उठाए सवाल
अब लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि अपूर्वा ने इतना बोल्ड स्टेटमेंट दिया और उसके बावजूद भी उन्हें लगातार ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रोजेक्ट्स भी हासिल हो रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ 370 की बिरयानी वाले कमेंट की वजह से हिमांशु को उनकी कंपनी ने ही नौकरी से निकाल दिया था।
पहले भी विवादों में आ चुकी है अपूर्वा
वैसे तो इससे पहले भी अपूर्वा कई सारे विवादों में रह चुकी हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में उनके कॉमेंट्स पर खूब आलोचना की गई थी। उन्होंने एक कंटेस्टेंट पर हमला भी किया था और इसके बाद में उन्हें रेप के साथ जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस वजह से उनके परिवार को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।



