Cyclonic Ditwah Tracker LIVE: साइक्लोन दित्वा ने श्रीलंका में मचाई तबाही, अब तक 153 की मौत, तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में रेड अलर्ट

Cyclonic Ditwah Tracker LIVE: साइक्लोन दित्वा ने श्रीलंका में मचाई तबाही, अब तक 153 की मौत, तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में रेड अलर्ट

चक्रवात दित्वा के बाद श्रीलंका की सहायता के लिए भारत द्वारा ऑपरेशन सागर बंधु शुरू करने पर, श्रीलंका के पूर्व विदेश और वित्त मंत्री अली साबरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत की प्रतिक्रिया शानदार, सहज और तत्काल रही है. हम बहुत आभारी हैं. यह पहली बार नहीं है, भारत हमेशा से श्रीलंका का एक अच्छा दोस्त और एक महान पड़ोसी रहा है. इसलिए, उन्होंने पड़ोसी नीति के साथ अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखा है. मैं बेहद आभारी हूं कि ऐसे समय में जब श्रीलंका को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, भारत ने मदद की. मुझे आर्थिक संकट के दौरान भी यही बात याद है, जब मैं वित्त मंत्री था तब भारत ने क्या किया था.’