Chhota Shakeel Brother-in-law Arif Shaikh: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के रिश्तेदार आरिफ शेख उर्फ आरिफ भाईजान की दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में मौत हो गई है. टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार आरिफ शेख छोटा शकील का साला था. वह अरेस्ट किए जाने के बाद से ही आर्थर रोड जेल में सजा काट रहा था. जेल में आरिफ को अचानक सीने में दर्द होने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया था.
हालांकि, इलाज के दौरान आरिफ की मौत हो गई. उस पर अंडरवर्ल्ड डॉन और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी छोटा शकील की मदद करने का आरोप था. 61 वर्ष के आरिफ शेख को मई 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था. उसके ऊपर दाऊद इब्राहिम और शकील समेत दाऊद गिरोह के कई सदस्यों की मदद का आरोप था. गिरफ्तारी के बाद से ही वह पिछले दो साल से आर्थर रोड जेल में बंद था.



